12th Ke Baad Kya Kare Science Student? 12th के बाद क्या करें साइंस स्टूडेंट? यदि आप 12th के बाद साइंस स्टूडेंट को कौन सा कोर्स करना चाहिए? को ले करके परेशान है, तो इस पोस्ट में आपको हम बेहतर कोर्स के बारे में जानकारी देंगे।
जो भी छात्र 12th की पढ़ाई कर रहे हैं, उनको आगे के कोर्स के बारे में सही जानकारी होना चाहिए। जिससे वे पहले से ही किसी एक बेहतर कोर्स का चयन करके, उस पर तैयारी शुरू कर सकते हैं।
आगे की पढ़ाई के लिए प्लानिंग सबसे जरूरी है। जब हम प्लानिंग के अनुसार काम करते हैं, तो उसमें बेहतर रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। 12th के बाद साइंस स्टूडेंट के लिए कई ऐसे क्षेत्र हैं, जिसमें करियर को आगे बढ़ाया जा सकता है। लेकिन साइंस स्टूडेंट के लिए कौन सा कोर्स सबसे बेहतर रहेगा? उसके बारे में जानना जरूरी है।
बेहतर कोर्स के बारे में जानकारी नहीं रहने के कारण, कई छात्र अच्छे कोर्स करने से वंचित रह जाते हैं। दसवीं पास करने के बाद ही आगे के कोर्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेना चाहिए।
12th Ke Baad Kya Kare Science Student
साइंस स्टूडेंट के लिए यहां पर हम केवल बेहतरीन कोर्स के बारे में ही जानकारी देंगे। जो आपके करियर के लिए सबसे बेहतर होगा। वर्तमान समय के अनुसार जो सबसे बेहतर कोर्स है, आईये 12th Ke Baad Kya Kare Science Student के बारे में नीचे जानकारी प्राप्त करते हैं।
12th के बाद B.Tech का कोर्स करें साइंस स्टूडेंट
जो छात्र साइंस विशेष है। 12th पास किए हैं। उनके लिए इंजीनियरिंग का कोर्स सबसे बेहतर है। बीटेक का कोर्स करके आप इंजीनियर बन सकते हैं। बीटेक कोर्स में एडमिशन लेने के लिए एंट्रेंस एग्जाम देना पड़ता है।
जब आप 12th पास करते हैं, उसके बाद आपको इंजीनियरिंग करने के लिए एंट्रेंस एग्जाम के लिए अप्लाई कर देना चाहिए। जिसके बाद इंजीनियरिंग का एग्जाम होता हैं। अगर उसमें आप बेहतर नंबर प्राप्त करते हैं, तो एक सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला आसानी से मिल जाता है।
एंट्रेंस एग्जाम में यदि अच्छा नंबर नहीं आता है, तो भी आप प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक का कोर्स कर सकते हैं। बीटेक कोर्स में कई ब्रांच होते हैं। आप अपने रूचि के अनुसार किसी भी एक ब्रांच का चयन कर सकते हैं।
- कंप्यूटर साइंस
- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन
- इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
- सिविल इंजीनियरिंग
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग
- एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग
- ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग का डिमांड आज के समय में बहुत ही ज्यादा है। क्योंकि टेक्नोलॉजी के लगातार विस्तार के कारण हर काम कंप्यूटर से किया जा रहा है। आज के समय में आप कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग करते हैं, तो आपके लिए सबसे अच्छा है
क्योंकि इस क्षेत्र में नौकरी की बहुत ही ज्यादा बेहतर संभावना है। आज दुनिया में हर बड़ी कंपनी में कंप्यूटर इंजीनियर की आवश्यकता है। यदि आप एक कंप्यूटर इंजीनियर बनते हैं, तो आपके भविष्य के लिए सबसे बेहतर हो सकता है।
12वी के बाद BCA का कोर्स करें
बीसीए का फुल फॉर्म बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन होता है। कंप्यूटर से स्नातक की डिग्री के लिए इस कोर्स को किया जाता है। वैसे छात्र जो इंजीनियरिंग नहीं कर सकते हैं, उनके लिए यह कोर्स अच्छा है। इस कोर्स में आपको कंप्यूटर एप्लीकेशन के बारे में जानकारी दिया जाता है।
इस कोर्स का ड्यूरेशन 3 साल का होता है। कोई भी छात्र जो साइंस से 12th पास किए हैं, वह इस कोर्स को आसानी से कर सकते हैं। इस कोर्स को करने में आपको ज्यादा पैसे भी खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। इस कोर्स को करने के बाद आप आईटी क्षेत्र में नौकरी भी कर सकते हैं।
इंटरमीडिएट के बाद B.Sc (IT) का कोर्स करें
इसका फुल फॉर्म बैचलर ऑफ साइंस इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी होता है। आईटी के क्षेत्र में बैचलर डिग्री प्राप्त करने के लिए इस कोर्स को कर सकते हैं। कंप्यूटर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में यह एक सामान्य स्नातक कोर्स है।
इस कोर्स में भी आपको कंप्यूटर के ही बारे में जानकारी दिया जाता है। इसमें सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, नेटवर्किंग प्रोग्रामिंग के बारे में पढ़ाया जाता है। इसका ड्यूरेशन 3 साल का होता है।
साइंस स्टूडेंट MBBS का कोर्स करें
12th साइंस के बाद डॉक्टर बनने के लिए एमबीबीएस का कोर्स कर सकते हैं। एमबीबीएस का फुल फॉर्म बैचलर आफ मेडिसिन एंड बैचलर आफ सर्जरी होता है। इस कोर्स को करने के लिए 12th पास करने के बाद आपको एंट्रेंस एग्जाम देना पड़ता है। तभी आप एक अच्छे कॉलेज में एडमिशन ले कर इस कोर्स को कर सकते हैं।
जो भी छात्र मेडिकल के क्षेत्र में पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए 12th के बाद यह सबसे अच्छा कोर्स है। एमबीबीएस के लिए नीट एंट्रेंस एग्जाम देना पड़ता है। जब आप इस एग्जाम में अच्छे मार्क्स लाते हैं, तो आपको बेहतर कॉलेज मिलता है। यदि इसमें कम मार्क्स लाते हैं, तो भी किसी प्राइवेट मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस का कोर्स कर सकते हैं।
12वी के बाद B.Sc का कोर्स करें
12th में साइंस से पढ़ने वाले छात्र के लिए आगे साइंस से स्नातक कर सकते हैं। जिसको बीएससी के नाम से जानते है। बीएससी का फुल फॉर्म बैचलर ऑफ साइंस होता है। साइंस विषय से आप ग्रेजुएशन कर सकते हैं। वैसे छात्र जो विज्ञान संकाय से ही आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा कोर्स है।
इंटरमीडिएट के बाद LLB कोर्स करें
12th के छात्र जो लाॅ के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। उनके लिए एलएलबी का कोर्स अच्छा है। एलएलबी का फुल फॉर्म बैचलर ऑफ लेजिस्लेटिव लाॅ होता है। 12th पास करने के बाद आप किस कोर्स को कर सकते हैं। इस कोर्स को करने के लिए भी आपको एंट्रेंस एग्जाम क्लियर करना पड़ता है।
एलएलबी कोर्स करने के बाद आप एक वकील बन सकते हैं। आगे का बेहतर पढ़ाई करके आप किसी भी कोर्ट में जज के रूप में भी काम कर सकते हैं। जिन छात्रों को लाॅ के क्षेत्र में रुचि है, उनके लिए यह सबसे अच्छा ऑप्शन है।
12वी के बाद BBA का कोर्स करें
बीबीए का फुल फॉर्म बैचलर आफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन होता है। बिजनेस मैनेजमेंट के क्षेत्र में करियर को आगे बढ़ाने के लिए यह सबसे अच्छा कोर्स है। इस कोर्स में बिजनेस मैनेजमेंट का गुण सिखाया जाते हैं। बड़ी-बड़ी कंपनियों में बिजनेस को मैनेज करने के लिए अच्छे मैनेजमेंट स्टाफ को रखा जाता है।
यदि आप इस कोर्स को करते हैं, तो एक बेहतर बिजनेस मैनेजर बन सकते हैं। वैसे छात्र जो आगे मास्टर डिग्री प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह कोर्स अच्छा है। बहुत छात्रों का यह सपना होता है, कि वह एमबीए का कोर्स करें। वैसे छात्र जो एमबीए भविष्य में करना चाहते हैं। उनके लिए बीबीए का कोर्स 12th के बाद सबसे अच्छा है।
इंटरमीडिएट के बाद BHM का कोर्स करें
बीएचएम का फुल फॉर्म बैचलर ऑफ़ होटल मैनेजमेंट होता है। बड़े-बड़े फाइव स्टार होटलों में मैनेजर के रूप में काम करने के लिए इस कोर्स को कर सकते हैं। वैसे छात्र जो 12th साइंस के बाद होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में अपने करियर को आगे बढ़ाना चाहते हैं।
उनके लिए यह कोर्स बेहतर है। आज बड़े बड़े शहरों में अच्छे होटल मैनेजमेंट प्रोफेशनल की डिमांड बहुत ही ज्यादा है। क्योंकि जो भी बड़े होटल रेस्टोरेंट हैं, वहां पर होटल मैनेजमेंट प्रोफेशनल छात्रों की डिमांड सबसे ज्यादा है।
12th के बाद बैचलर आफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन का कोर्स करें
मीडिया के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो आप जर्नलिज्म का कोर्स कर सकते हैं। मीडिया के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए आपके पास दो ऑप्शन होते हैं। आज प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दो अलग-अलग क्षेत्र में काम कर सकते हैं।
आप अपनी रूचि के अनुसार एक क्षेत्र का चयन कर सकते हैं। यदि आप प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं, तो 12th के बाद इस कोर्स को कर सकते हैं। प्रिंट मीडिया में करियर बनाने के लिए कई और कोर्स है। जिसके बारे में नीचे जानकारी दिया गया है। आप अपने रूचि के अनुसार उसका चयन कर सकते हैं।
- BJMC
- B.A(Journalism)
- BMS
- BMM
- Diploma in Journalism and Mass Communication
12th के बाद पॉलिटेक्निक का कोर्स करें साइंस स्टूडेंट
साइंस स्टूडेंट 12th के बाद पॉलिटेक्निक का कोर्स कर सकते हैं। वैसे छात्र जो जूनियर इंजीनियर बनना चाहते हैं, वह इस कोर्स को कर सकते हैं। इस कोर्स को करने के लिए भी आपको एंट्रेंस एग्जाम देना पड़ता है।
जिसके बाद आपको एक बेहतर पॉलिटेक्निक कॉलेज में दाखिला आसानी से मिल जाता है।वैसे छात्र जो 3 साल का जूनियर इंजीनियरिंग का कोर्स करना चाहते हैं, उनके लिए यह अच्छा ऑप्शन है। इस कोर्स में भी आपको कई ब्रांच के ऑप्शन मिलते हैं।
आप अपनी इच्छा के अनुसार कोई भी एक ब्रांच का चयन कर सकते हैं। जिसके बाद उस क्षेत्र में अपने करियर को आगे बढ़ा सकते हैं। पॉलिटेक्निक एक इंजीनियरिंग का ही कोर्स है। जो कि 12th के बाद किया जाता है।
12th के बाद ITI का कोर्स करें साइंस स्टूडेंट
इस कोर्स का ड्यूरेशन 2 साल का होता है। वैसे छात्र जो रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए आईटीआई का कोर्स अच्छा है। रेलवे में आईटीआई कोर्स करने वाले छात्रों के लिए बहाली निकाला जाता है। रेलवे के अलावा आप प्राइवेट या गवर्नमेंट किसी भी ऑर्गेनाइजेशन में नौकरी कर सकते हैं। इस कोर्स में भी कई ट्रेड होते हैं।
- इलेक्ट्रिशियन
- फ्रीटर
- वेल्डर
- कारपेंटर
- पलंबर
12th के बाद फार्मेसी का कोर्स करें
सारांश
12th के बाद क्या करें साइंस स्टूडेंट के लिए इस लेख में सबसे बेहतर कोर्स के बारे में जानकारी साझा किए हैं। वैसे 12th के बाद कई और कोर्स है, जो किए जा सकते हैं। लेकिन हम इस लेख में उन्हीं कोर्स को शामिल किए हैं, जो साइंस स्टूडेंट के लिए सबसे अच्छा है। 12th Ke Baad Kya Kare Science Student यदि आपको किसी और कोर्स में रुचि है, तो आप उसको भी कर सकते हैं।
प्रियंका तिवारी ज्ञानीटेक न्यूज़ के Founder और Author हैं। इनकी शिक्षा हिंदी ऑनर्स से स्नातक तक हुई हैं, इन्हें हिंदी में बायोग्राफी, फुलफार्म, अविष्कार, Make Money , Technology, Internet & Insurence से संबंधित जानकारियो को सीखना और सिखाना पसन्द हैंं। कृपया अपना स्नेह एवं सहयोग बनाये रखें। सिखते रहे और लोगों को भी सिखाते रहें।