बिहार का फुल फॉर्म क्या होता हैं. Bihar ka full form kya hai बिहार का इतिहास कई वर्षों पुराना है। कई वर्षों पहले पूरे भारत देश में मौर्य वंश के महान सम्राट अशोक का एकछत्र राज्य था। सम्राट अशोक बिहार के ही रहने वाले थे। उनके समय में बिहार मगध साम्राज्य के नाम से विख्यात था।
बिहार, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल एक ही राज्य था। जिसमें से 22 मार्च 1912 में बिहार अलग होकर एक राज्य बना। इसीलिए 22 मार्च को हर साल बिहार का स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। वैसे बिहार पूरे विश्व में संस्कृतिक और शिक्षा के दृष्टि से आदिकाल से ही प्रचलित है।
आदिकाल में शिक्षा के क्षेत्र में नालंदा विश्वविद्यालय, तक्षशिला विश्वविद्यालय आदि कई विश्व विख्यात शिक्षण संस्थान थे। बिहार कई महान योद्धा, महान ऋषि, देवता, अधिकारी, स्वतंत्रता सेनानी आदि का जन्मस्थली और कर्मस्थली भी है।
रामायण काल में भगवान श्री राम की पत्नी माता सीता का जन्म बिहार के ही जनकपुर में हुआ था। ऋषि विश्वामित्र का नगरी बिहार के बक्सर को कहा जाता हैं। आजाद भारत के सबसे पहले राष्ट्रपति बिहार के ही डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद बने थे। इस राज्य में बहुत सारे लोग रहते हैं बहुत सारी भाषा बोली जाती हैं.
Bihar Ka Full Form Kya Hai
Bihar शब्द संस्कृत और पाली भाषा से मिलकर बना हैं. बिहार शब्द का अर्थ आवास या स्थान होता हैं. बिहार का मतलब लोग कहीं भी घूमने जाते हैं तो उसी को विहार कहा जाता हैं. बहुत पहले बौद्ध भिक्षु Bihar में घूमने आते थे. उसी से इस राज्य का नाम बिहार पड़ गया. बिहार राज्य का नाम बौद्ध सन्यासियों के आकर यहां रहने की वजह से ही पड़ा था.
बिहार का सोनपुर का मेला विश्व प्रसिद्ध हैं। पूरे एशिया में सोनपुर मेला पशु मेला के नाम से विख्यात हैं। यहां पर सुई से लेकर हाथी, घोड़ा, कपड़े़े, बरतन, फर्निचर आदि सस्ते दामों में मिलता हैं। बिहार का धार्मिक स्थल बक्सर का वर्णन रामायण काल से ही मिलता हैं.

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भी बिहार के कई प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी हुए हैं। आजाद भारत के पहले राष्ट्रपति बिहार के ही डॉ राजेन्द्र प्रसाद बने थे इस तरह बिहार के बारे में विश्व में चर्चा रहता हैं वैसे बिहार का फुल फॉर्म कुछ लोगों के अनुसार होता हैं.
Bihar ka full form
- B:-Bharat
- I:-India
- H:-Hindustan
- A:-Aryavart
- R:-Riwa
वैसे बिहार के लोगों को मेहनती, हार्ड वर्किंग, बुद्धिमान और हर कार्य में ऑल राउंडर के रूप में जाना जाता है। इसलिए इस दृष्टि से भी बिहार का एक अलग फुल फॉर्म है।
- B:- Brilliant
- I:- Innovative
- H :- Hard working
- A :- Action Oriented
- R:- Resourceful
Bihar kya hai
बिहार एक राज्य हैं जो कि भारत देश में पड़ता हैं. यह राज्य भारत के पूर्वी भाग में स्थित हैं और इसकी राजधानी पटना हैं. बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार हैं और राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर हैं.
बिहार जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा तीसरा राज्य हैं और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का 12 वां राज्य हैं. पहले बिहार और झारखंड दोनों एक ही राज हैं. लेकिन 2000 में झारखंड इस राज्य से अलग होकर दो राज्य हो गए.
Bihar के उत्तर में नेपाल स्थित हैं. दक्षिण में झारखंड स्थित हैं. पूर्व में पश्चिम बंगाल हैं और पश्चिम में उत्तर प्रदेश राज्य स्थित हैं. यहां पर कई राजाओं के वंश का प्रादुर्भाव हुआ हैं और पतन भी हुआ।
जैसे कि मौर्य साम्राज्य नंद वंश. मौर्य साम्राज्य और नंद वंश का इसी राज्य में ही उद्भव भी हुआ और पतन भी यहीं पर हुआ. मौर्य वंश के समय में ही बौद्ध भिक्षु यहां पर आकर रहते थे और उनके लिए मौर्य राजा चंद्रगुप्त मौर्य ने बहुत अच्छा व्यवस्था भी किया था.
मौर्य वंश के सबसे बलशाली और बड़ा शासक अशोक राजा हुए. उन्होंने ही Bihar की राजधानी पाटलिपुत्र बनाया था जो कि वर्तमान समय में पटना के नाम से हम लोग जानते हैं.
बिहार का स्थापना दिवस कब मनाया जाता हैं
Bihar का स्थापना दिवस 22 मार्च को हर साल मनाया जाता हैं. 22 मार्च 1912 को इस राज्य का स्थापना हुआ था. इसी वजह से इस दिन बिहार का स्थापना दिवस मनाया जाता हैं. इस राज्य का उल्लेख वेद पुराण और प्राचीन महाकाव्य में भी मिलता हैं.
यह बहुत ही एक एतिहासिक राज्य हैं. यहां पर महात्मा बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था. 24 जैन तीर्थकरों का कर्म भूमि बिहार को ही माना जाता हैं. यहीं भगवान राम की पत्नी माता सीता का जन्म हुआ था।जैन तीर्थंकर भगवान महावीर और बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान बुद्ध का जन्म भी इसी राज्य में ही हुआ था.
सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी का जन्म भी पटना में हुआ था.भारत जब आजाद हुआ तो भारत का सबसे पहले जो राष्ट्रपति बने डॉ राजेंद्र प्रसाद बिहार के ही रहने वाले थे.महात्मा गांधी ने नमक सत्याग्रह आंदोलन का शुरूआत बिहार के चम्पारण से ही किया था.
विश्व का सबसे पुराना विश्वविद्यालय नालंदा विश्वविद्यालय और तक्षशिला विश्वद्यालय बिहार में ही स्थापित था. लेकिन फिलहाल में यह विश्वविद्यालय एक खंडहर का रूप ले चुका हैं. महान गणितज्ञ आर्यभट्ट का जन्म स्थान भी बिहार ही हैं. इस तरह बिहार बहुत सारे महान लोगों की जन्मस्थली हैं.
बिहार में कौन-कौन सी भाषा बोली जाती हैं
Bihar राज्य में कई भाषाएं बोली जाती हैं. लेकिन हिंदी बिहार राज्य के राज्य भाषा हैं और उर्दू बिहार का द्वितीय राज्य भाषा हैं. इस राज्य में बिहारी भाषा सबसे प्रसिद्ध भाषा हैं. कुछ प्रमुख भाषा
- मगही
- भोजपुरी
- मैथिली
- अंगिका
- उर्दू
- हिंदी
बिहार के प्रमुख पर्व एवं त्यौहार कौन कौन हैं
Bihar एक ऐसा राज्य हैं जहां पर हर महीने कोई ना कोई पर्व त्यौहार मनाया जाता हैं. यहां पर कोई भी त्यौहार बहुत ही खुशी से और लोगों के साथ मिलजुल कर मनाया जाता हैं.
यहा्ं के प्रमुख पर्व त्योहारों में छठ, होली, दशहरा, दीपावली हैं. यह सारे त्यौहार बहुत ही धूमधाम से और मिलजुल कर मनाया जाता हैं. इसके अलावा भी कई त्यौहार हैं जो कि लोग एक दूसरे के साथ मिलकर और बहुत ही हर्षोउल्लास से मनाते हैं जैसे कि
- महाशिवरात्रि
- नाग पंचमी
- क्रिसमस
- मुहर्रम ईद
- श्री पंचमी
सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी का जन्म पटना में ही हुआ था. पटना उनका जन्म स्थली होने के कारण हर साल उनके जन्मदिन पर पटना सिटी में बहुत ही श्रद्धा पूर्वक और हर्षोल्लास से उनके जन्मदिन को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता हैं. यह भी हर साल एक पर्व त्यौहार के जैसा लोग मिलकर मनाते हैं.
बिहार के प्रमुख भोजन कौन कौन सा हैं
Bihar पूरे देश में अपने खान-पान के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं. बिहार में अधिकतर लोग शाकाहारी खाना पसंद करते हैं. कुछ लोग मांसाहारी खाना भी पसंद करते हैं. इस राज्य में बहुत तरह के मिठाई बनते हैं जो कि बहुत ही प्रसिद्ध हैं जैसे कि
- तिलकुट
- मोतीचूर के लड्डू
- अनारसा की गोली
- खाजा
बिहार के प्रमुख भोजन कौन कौन हैं
Bihar के खान पान के बारे में विश्व में लोकप्रियता है क्योंकि बिहार के लोग खाने-पीने के शौकीन होते हैं बिहार के लालू प्रसाद यादव जब रेल मंत्री बने उसके बाद यहां के सबसे मशहूर खाना लिटी चोखा लगभग हर रेलवे स्टेशन पर मिलने लगा था.
यहां पर हर दिन लोगों का जो नॉर्मल खाना होता है साधारण खाना होता है वह चावल दाल सब्जी और रोटी सब्जी होता है इसके अलावा कई तरह के मीठा खाना बिहारी लोग पसंद करते हैं जैसे कि मालपुआ, ठेकुआ, खाजा, मखाना खीर आदि.
Bihar में कई ऐसे व्यंजन बनाए जाते हैंजो कि दूसरे राज्य में लोग उसका नाम जानते भी नहीं होंगे बनाना तो उनके लिए दूर की बात है यहां का स्थानीय खाना जो भी लोग खाते हैं वह उसके दीवाने हो जाते हैं रोज रोज खाना पसंद करते हैं Bihar का लिट्टी चोखा पूरे भारत में प्रसिद्ध हैं. और भी बहुत सारे व्यंजन हैं जो कि इस राज्य में लोग बड़े ही चाव से खाते हैं और लोगों को खिलाते भी हैं.
- लिट्टी चोखा
- सत्तू
- चूड़ा दही
- पूरी जलेबी
- मालपुआ
- दाल पुरी
- मखाना खीर.
बिहार के प्रमुख खेलकूद कौन-कौन से हैं
Bihar में कई तरह के खेलकूद भी लोग पसंद करते हैं.यहां पर बहुत सारे ग्रामीण समाज हैं. जहां पर लोग खेलकूद ज्यादा पसंद करते हैं. शहरी क्षेत्रों की तरह ज्यादातर लोग बाहर जाकर खेलना पसंद नहीं करते हैं.
अपने गांव में अपने समाज में ही जो भी खेलकूद हैं वह बहुत ही मन लगाकर खेलते हैं. Bihar के प्रमुख खेलकूद हैं
- कबड्डी,
- खो खो,
- फुटबॉल,
- हॉकी,
- क्रिकेट
- टेनिस
- गोल्फ.
क्रिकेट तो ऐसे पूरे भारतीय और विश्व में भी प्रसिद्ध हैं लेकिन बिहार के लोग भी बहुत मन लगाकर यह खेल खेलते हैं.
बिहार में जीवनयापन का मुख्य साधन
जिस तरह भारत के हर राज्य में लोगों का जीवन यापन करने का एक मुख्य साधन होता है उसी तरह Bihar राज्य में भी यहां के वासियों के जीवन यापन के लिए उनका रोजगार का मुख्य साधन कृषि है यहां के लोग ज्यादातर किसी कृषि पर ही आधारित रहते हैं.
अगर कृषि में उन्हें बेनिफिट होगा तो ही उनका जीवन यापन सही हो सकता है लेकिन वर्तमान में Bihar में कृषक मजदूरों की बहुत ही समस्या है उनकी दशा बहुत ही दयनीय हो गई है क्योंकि जब मौसमी रोजगार होता है यानी कि रबी फसल या खरीफ फसल के समय ही उन्हें मजदूरी मिलता है कार्य मिलता है बाकी जो भी समय होता है अधिकतर वह बैठे ही रहते हैं या दूसरे राज्य में जाकर नौकरी करके मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं.
इस राज्य में अधिकतर लोग गांव में बसते हैं और वह कृषि पर ही निर्भर रहते हैं इसीलिए Bihar को कृषि प्रधान राज्य कहा जाता है यहां का मुख्य खाद्य फसल गेहूं, मक्का, आलू, गन्ना, आदि है कई जगहों पर सिंचाई का साधन अच्छा होने की वजह से वहां के लोगों को कृषि में ज्यादा फायदा होता है
लेकिन कुछ ग्रामीण क्षेत्र ऐसे भी हैं कि वहां सिंचाई का साधन अच्छे से उपलब्ध नहीं है वह बारिश के सहारे ही खेती करते हैं नलकूप, नहर,आदि के सहारे सिंचाई करते हैं तो जब बारिश नहीं होता है तो कृषि में बहुत ही हानि होता है.
बिहार में शिक्षा की स्थिति
शिक्षा के सर्व प्रमुख केंद्रों में बिहार का नाम लिया जाता था प्राचीन काल में Bihar को शिक्षा का एक प्रसिद्ध केंद्र माना जाता था क्योंकि नालंदा विश्वविद्यालय, विक्रमशिला विश्वविद्यालय, उदंतपुरी विश्वविद्यालय इस राज्य का गौरवशाली अध्ययन केंद्र था
पटना विश्वविद्यालय का स्थापना Bihar की राजधानी पटना में 1917 में हुआ था जिससे कि इस राज्य का प्रतिष्ठा और भी बढ़ गया था लेकिन स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद धीरे-धीरे यहां पर शिक्षा की स्थिति बहुत ही दयनीय होने लगे.
शिक्षा के क्षेत्र में गिरावट आने लगा लेकिन वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में कई उन्नति किया जा रहा हैं विकास हो रहा है जिस ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी स्कूल नहीं थे वहां पर स्कूल बनाया जा रहा है हर सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ने के लिए खाने के लिए कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है.
प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा Bihar में पूर्ण रूप से विकसित हो रहा है बिहार की राजधानी पटना में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान का स्थापना किया गया है हाजीपुर में केंद्रीय प्लास्टिक इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट का स्थापना किया गया
ताकि जिस बच्चों को इंजीनियरिंग की पढ़ाई करनी है वह अपने ही राज्य में कर सकते हैं उसके लिए उन्हें दूसरे राज्य में नहीं जाना पड़ेगा इसके साथ ही कई तरह के केंद्रीय औषधि शिक्षा एवं शोध संस्थान खोला जा रहा है इसके साथ ही यहां के लगभग हर जिलों में एक सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज राज्य सरकार की तरफ से खोलने का ऐलान किया गया है. यहां पर कई प्रसिद्ध विश्वविद्यालय है.
इसके साथ ही कई चिकित्सा संस्थान है इंजीनियरिंग संस्थान है जिसे Bihar वासियों के लिए इंजीनियरिंग करने के लिए मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए अपने राज्य में ही बेहतर विश्वविद्यालय और बेहतर पढ़ाई का सुविधा आसानी से मिल जाता है.
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय | पटना विश्वविद्यालय |
मगध विश्वविद्यालय | नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय |
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान | बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर |
मौलाना मजहरूल हक अरबी फारसी विश्वविद्यालय | महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी |
पूर्णिया विश्वविद्यालय | दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय |
मुंगेर विश्वविद्यालय | ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय |
आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय | राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय |
जयप्रकाश नारायण विश्वविद्यालय | बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय |
मुंगेर विश्वविद्यालय | तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय |
- स्कूल का फुल फॉर्म क्या होता हैं
- भाषा क्या होता हैं भाषा शब्द की उत्पत्ति कैसे हुआ
- फैमिली का फुल फॉर्म क्या हैं
- बिहार के प्रमुख टुरिस्ट प्लेस
- बक्सर का इतिहास
- लोकतंत्र के चार स्तंभ
सारांश
Bihar ka full form kya hai राज्य एक ऐसा राज्य हैं जो कि अपनी बोली भाषा खानपान खेलकूद से पूरे भारत में प्रसिद्ध हैं. बिहार राज्य में हमारे देश के कई महान व्यक्तियों का जन्म स्थान भी हैं. Bihar का लिट्टी चोखा पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं.
Bihar का स्थापना दिवस कब मनाया जाता हैं. बिहार के खानपान बिहार के भाषा बिहार के खेलकूद सारी जानकारी हम लोगों ने प्राप्त की हैं इस लेख से जुड़े अगर कोई सवाल आपके मन में हैं तो
कृपया कमेंट करके जरूर पूछें इस लेख में बिहार का फुल फॉर्म क्या होता हैं के बारे में पूरी जानकारी दी गई हैं आप लोगों को कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं और शेयर भी जरूर करें.

प्रियंका तिवारी ज्ञानीटेक न्यूज़ के Co-Founder और Author हैं। इनकी शिक्षा हिंदी ऑनर्स से स्नातक तक हुई हैं, इन्हें हिंदी में बायोग्राफी, फुलफार्म, अविष्कार, Make Money , Technology, Internet & Insurence से संबंधित जानकारियो को सीखना और सिखाना पसन्द हैंं। कृपया अपना स्नेह एवं सहयोग बनाये रखें। सिखते रहे और लोगों को भी सिखाते रहें।
I proud to be Indian, And I also proud to be a Bihari .I belong from aurangabad where maharshi chawanya makes the chyawanprash. Jay bharat Jai bihar