नमस्कार बिहार न्यूज़ में आप सभी का स्वागत है।
आज 21 फरवरी 2025 है आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और दिन शुक्रवार है।
चलिए बिहार की सबसे बड़ी खबरें शुरू करते हैं।
सबसे पहले राजधानी दिल्ली की बात करते हैं आज दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता में रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री की शपथ ली।
उनके साथ 6 मंत्रियों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा आशीष सूद मनजिंदर सिंह सिरसा रविंद्र इंद्राज सिंह कपिल मिश्रा और डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने मंत्री पद का शपथ लिया।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री रहे साहिब सिंह वर्मा के पुत्र प्रवेश वर्मा जो नई दिल्ली विधानसभा सीट से विधायक बने हैं जिनकी नाम की चर्चा मुख्यमंत्री पद की रेस में भी थी उन्होंने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण किया।
दिल्ली के करावल नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने कपिल मिश्रा ने दूसरी बार दिल्ली में मंत्री पद के रूप में शपथ लिया भाजपा की नई दिल्ली कैबिनेट में कपिल मिश्रा एक ऐसे मंत्री बनने वाले व्यक्ति हैं जो की पूरे कैबिनेट में दूसरी बार मंत्री पद की शपथ लिए हैं इससे पहले वह आम आदमी पार्टी की सरकार में जल मंत्री रह चुके हैं
विकासपुरी विधानसभा सीट से विधायक बने डॉक्टर पंकज कुमार सिंह एक डेंटिस्ट है जिनके पिता दिल्ली नगर निगम में कमिश्नर रह चुके हैं वैसे पंकज कुमार सिंह का रिश्ता ब्रह्मपुर प्रखंड बक्सर जिला बिहार से है जिन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में 135564 वोटो से जीत दर्ज किया है पंकज कुमार सिंह ने आम आदमी पार्टी के विधायक महेंद्र यादव को 12876 वोटो से हराया था जो कि मंत्री पद के लिए शपथ लिए हैं।
जनकपुरी विधानसभा सीट से विधायक बने आशीष सूद ने भी मंत्री पद का शपथ लिया जिन्होंने तत्कालीन दक्षिण दिल्ली नगर निगम के पार्षद एवं एक नेता के रूप में भी काम किए हैं यह गोवा के लिए भाजपा की तरफ से प्रभारी भी बनाए गए तथा जम्मू कश्मीर के सब प्रभारी भी बनाए गए थे आशीष सूद का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के करीबी माने जाते हैं।
राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने मनजिंदर सिंह सिरसा भी मंत्री पद का शपथ ग्रहण किया इनके बारे में बताया जाता है कि दिसंबर 2021 में शिरोमणि अकाली दल छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे भाजपा में शामिल होने के बाद सिरसा को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया जिनका राजनीतिक कैरियर 2007 से शुरू हुआ था जब वह पहली बार नगर निगम का चुनाव लड़े और जीत भी हासिल किया।
दिल्ली के बवाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने रविंद्र इंद्रराज सिंह एकमात्र ऐसे मंत्री हैं जो कि दलित समाज से आते हैं रविंद्र इंद्राज सिंह 31400 से ज्यादा वोटो से आम आदमी पार्टी के जय भगवान उपकार को पराजित करके विधायक बने हैं जिन्हें रस का करीबी माना जाता है वह भी मंत्री पद का शपथ ग्रहण किए हैं।
बिहार में शिक्षकों सही जानकारी ई शिक्षा को पोर्टल पर नहीं भरने के कारण विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलने में समस्या उत्पन्न हो सकता है जिससे बिहार के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को विभिन्न योजनाओं का लाभ समय से नहीं मिल पाएगा
शिक्षा विभाग का फरवरी के अंत तक छात्रों की राशि भुगतान करने का बिहार में लक्ष्य रखा गया है विभाग के द्वारा ऐसी खबर मिल रही है कि जिन बच्चों की जानकारी में त्रुटि है उन्हें सुधार करने का प्रयास किया जा रहा है।
बिहार के गांव में बनेंगे 6000 से ज्यादा पुल जिसका डीपीआर तैयार कर ली गई है।
जल संसाधन विभाग के एक अकाउंट पर जर्मनी के राष्ट्रपति का नाम दिखाई दे रहा है जिससे अकाउंट हैक होने की खबर सामने आ रही है।
पटना संजय गांधी जैविक उद्यान में अब सैर सपाट करना होगा मांगा किराया दोगुना करने पर चल रहा है तैयारी।
बिहार में अगले दो से तीन दिनों के अंदर पटना समेत 14 शहरों में में गर्जन और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट हुआ जारी।
नालंदा से जुड़ी एक बड़ी खबर मिल रही है बताया जा रहा है कि नालंदा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान स्वास्थ्य विभाग के तरफ से 27 करोड़ 42 लाख 88000 का सौगात।
बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरी सरकार केंद्र में बनी तो इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन हटा देंगे। यह जानकारी ट्विटर के एक हैंडल पर दी गई है जिसमें चुनाव आयोग की आलोचना और कई आरोप भी लगाए गए हैं।
बिहार में अस्थाई बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लखीसराय के कजरा में बिहार का सबसे बड़ा सोलर बिजली घर बनाया जा रहा है कहां जा रहा है कि कजरा में बना रहे सोलर बिजली घर सितंबर तक चालू हो जाएगा इस बिजली घर की क्षमता 185 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन करने की बढ़ाई जा रही है।
ऊर्जा सचिव सब बिजली कंपनी के के मैनेजिंग डायरेक्टर पंकज कुमार पाल ने बुधवार को परी चुनाव की समीक्षा किया।
प्रशांत किशोर का जुबानी हमला उन्होंने कहा कि 35 सालों में नीतीश और लालू ने बिहार को बर्बाद कर दिया।
बिहार में इंटरमीडिएट 12वीं क्लास की परीक्षा समाप्त हो गई है जबकि दसवीं क्लास की परीक्षा अभी भी जारी है बीएसपी के तरफ से दोनों परीक्षाओं का रिजल्ट की संभावित समय को लेकर जानकारी दिया गया है जिसके अनुसार बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दिया जिसमें इंटर की परीक्षा का रिजल्ट मार्च के अंतिम सप्ताह में जारी हो सकता है जिसकी मूल्यांकन की पूरी तैयारी कर ली गई है 28 फरवरी से इंटर एग्जाम की कॉपी की जांच विभिन्न केंटो पर की जाएगी 10वीं परीक्षा रिजल्ट के बारे में जानकारी बताया गया जिसमें अप्रैल महीने में मैट्रिक परीक्षा के परिणाम आने की संभावना जताई गई है
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान अपने गृह जिला नालंदा पहुंचे जहां पर उन्होंने सौगातो की बारिश कर दी मुख्यमंत्री के द्वारा तीन अरब 61 करोड़ 66 लाख 60744 83 जो है क्रियान्वित की गई जिम 177 योजनाओं का उद्घाटन भी किया गया जबकि 86 योजनाओं का सिलेयानास मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया।
बिहार में लगातार भूमि से संबंधित कामों के लिए राजस्व कर्मचारी अंचल अधिकारी के द्वारा घूस की डिमांड की जाती है ऐसे ही मामले में एक घूसखोरी कर्मचारी निगरानी के हाथ थे चढ़ गया जिसको परिमार्जन के लिए रंगे हाथ 60000 रुपए लेते गिरफ्तार कर लिया गया। यह खबर बिहार के जमुई जिला से है जहां एक भ्रष्ट लोक सेवक निगरानी टीम के हत्या चढ़ गया गुरुवार को जमुई के खैर अंचल के एक राजस्व कर्मचारी को निगरानी की टीम ने घूस लेते हुए पकड़ लिया जमीन के कागजात का काम करने के बदले में राजस्व कर्मचारी ने ₹60000 घूस लेते रंगो हाथ पकड़ा शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया था जिससे राजस्व कर्मचारी उसे जाल में फंस गया लोगों का कहना है कि आरोपी कर्मचारी रिश्वत लेकर भारी मात्रा में काली संपत्ति भी बनाया है।
प्रियंका तिवारी इस ब्लॉग वेबसाइट के Owner एवं Author भी हैं। प्रियंका तिवारी पटना बिहार की रहने वाली हैं। प्रियंका तिवारी ने हिन्दी ऑनर्स से स्नातक की डिग्री, वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी, आरा, भोजपुर, बिहार, भारत से प्राप्त की हैं। जो निरंतर इस ब्लॉग वेबसाइट पर पोस्ट पब्लिश करती हैं।