रोहतास जिला अंतर्गत सूर्यपुरा प्रखंड के अगरेड़ गांव में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की जलयात्रा का अलौकिक दृश्य बहुत ही अद्भुत दिखाई पड़ रहा था। भारत के महान मनीषी संत श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के तत्वाधान में सोमवार से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की जल यात्रा के साथ शुरुआत हुआ।
सुबह के लगभग 10:00 बजे से प्रवचन पंडाल में सभी यजमान सहित भक्त श्रद्धालु दिव्य अलौकिक पीले वस्त्र पहनकर के हाथ में कलश लिए पहुंचे हुए थे। जल यात्रा की शुरुआत वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ शुरू हुआ। भारत के अलग-अलग क्षेत्र से आए दिव्य महापुरुष, विद्वान, संत, महात्मा की उपस्थिति में जलयात्रा के साथ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ प्रारंभ हुआ।
इस भव्य जलयात्रा में रथ, ऊंट, हाथी, घोड़ा सैकड़ों की संख्या में आगे आगे कतार वध होकर के चल रहे थे। अगरेड़ गांव से जल यात्रा मां यक्षिणी भवानी भलुनी धाम के लिए निकाली गई। जिसमें हजारों हजार की संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चे, बच्चियों सहित बुजुर्ग लोगों ने भी बढ़-चढ़ कर कलश यात्रा में हिस्सा लिए। सभी लोग कतार में होकर भगवान श्रीमन नारायण के नाम का जयकारा लगाते हुए आगे की तरफ बढ़ रहे थे।
जल यात्रा में बहुत से श्रद्धालु भक्त अपने-अपने वाहनों से भी कतार में होकर के चल रहे थे। जिसमें सैकड़ो की संख्या में दो पहिया एवं चार पहिया वाहन से भी बहुत से श्रद्धालु भक्त शामिल हुए।
मां भलुनी भवानी से लेकर अगरेड़ गांव तक भक्त श्रद्धालुओं की लंबी कतार दिखाई पड़ रही थी। मानो पूरा क्षेत्र यज्ञमय हो गया है।
इस अवसर पर भारत के महान मनीषी संत श्री जीयर स्वामी जी महाराज ने कहा कि यज्ञ से प्रकृति, समाज, संस्कृति, संस्कार, सभ्यता, मानव का कल्याण होता है। यज्ञ हमारे जीवन के साथ-साथ संपूर्ण विश्व के लिए मंगलकारी है। जिससे पूरे ब्रह्मांड में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

रवि शंकर तिवारी एक आईटी प्रोफेशनल हैं। जिन्होंने अपनी शिक्षा इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी स्ट्रीम से प्राप्त किए हैं। रवि शंकर तिवारी ने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी लखनऊ से एमबीए की डिग्री प्राप्त किया हैं।