भारत के महान मनीषी संत श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के मंगलानुशासन में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन अगरेड़ खुर्द में प्रस्तावित है। जिसकी तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की कलश यात्रा 29 दिसंबर 2025 को सुनिश्चित है। वहीं यज्ञ की पूर्णाहुति 3 जवनरी 2026 को होगा। इस बड़े धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए यज्ञशाला का भव्य निर्माण किया गया है। वहीं 1 जनवरी 2026 को भारत के अलग-अलग राज्यों से आने वाले सभी संत महात्मा भक्त श्रद्धालुओं के लिए भी सभी जरूरी तैयारी की जा रही है। विदित हो कि 1 जनवरी के अवसर पर स्वामी जी के दर्शन करने के लिए शाहाबाद सहित झारखंड, उत्तर प्रदेश एवं अन्य प्रदेशों से भी भक्तगण आते हैं।
रोहतास जिला अंतर्गत सूर्यपूरा प्रखंड में चातुर्मास्य यज्ञ के बाद पहली बार स्वामी जी का आगमन हो रहा है। जिससे सभी भक्त श्रद्धालु स्वामी जी के दर्शन एवं दिव्य प्रवचनों का लाभ लेने के लिए काफी उत्सुक हैं।
स्वामी जी के आगमन के बाद सुबह में प्रातः काल की आरती एवं शाम में प्रवचन का कार्यक्रम सुनिश्चित है। जिसमें पूज्य स्वामी जी के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कराया जाएगा। भागवत कथा का श्रवण करना अत्यंत कल्याणकारी होता है। शास्त्रों में बताया गया है कि श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने मात्र से ही प्रेत को भी मुक्ति मिल जाती है। ऐसे दुर्लभ श्रीमद् भागवत कथा के पावन संदेश श्रवण करने से जीवन मंगलमय होता है। है।

रवि शंकर तिवारी एक आईटी प्रोफेशनल हैं। जिन्होंने अपनी शिक्षा इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी स्ट्रीम से प्राप्त किए हैं। रवि शंकर तिवारी ने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी लखनऊ से एमबीए की डिग्री प्राप्त किया हैं।