आरा से बिहटा होते हुए खगौल दानापुर पटना आने वाला मार्ग हुआ बंद 

आरा से पटना आने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। बिहार सरकार के अंतर्गत बिहटा कन्हौली से लेकर खगौल स्टेशन के बीच मौजूद सड़क को आम लोगों के लिए पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। जो भी लोग आरा, सासाराम, औरंगाबाद, कैमूर, उत्तर प्रदेश सहित बक्सर आरा होते हुए पटना आना चाहते हैं, उनके लिए आज सबसे बड़ी महत्वपूर्ण खबर जानना जरूरी है। क्योंकि बिहटा से कन्हौली भाया खगौल स्टेशन के बीच की जो सड़क है, उस पर तेज गति से निर्माण कार्य चल रहा है। जिसको ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन के द्वारा रोड को बंद कर दिया गया है। 

18 दिसंबर 2025 से 15 जुलाई 2026 तक कन्हौली से शिवाला मोड़ तक के बीच रोड को पूरी तरीके से बंद कर दिया गया है। अब यदि आप पटना आना चाहते हैं तो उसके लिए बिहटा से मनेर होते हुए दानापुर कैंट के तरफ से पटना पहुंच सकते हैं। उसके अलावा वैकल्पिक मार्ग कन्हौली से नौबतपुर होते हुए एम्स हॉस्पिटल के तरफ से राजधानी पटना में आ सकते हैं। वहीं तीसरा वैकल्पिक मार्ग जो है कन्हौली से नौबतपुर, नौबतपुर से शिवाला रोड और वहां से खगौल स्टेशन होते हुए राजधानी में प्रवेश कर सकते हैं।

इस मार्ग को बंद होने से उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार के कुछ प्रमुख जिले से आने वाले लोगों को अब कुछ अलग रास्ते से आना होगा। इसको लेकर के प्रशासन ने सूचना जारी कर दी है। वहीं छात्र-छात्राओं के लिए विशेष समय अवधि तय की गई है। इस रोड के बीच जितने भी शिक्षण संस्थान है, उन संस्थाओं के लिए जो वाहन प्रयोग किए जाएंगे वे सभी वहां निश्चित समय से जा सकते हैं।

सरकार का यह लक्ष्य है कि राजधानी में किसी भी जिला से आप आना चाहते हैं तो आप 4 घंटे के अंदर कहीं से भी पहुंच सके। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए शिवाला मोड़ से कन्हौली के बीच फ्लाईओवर का भी निर्माण कार्य हो रहा है। लगभग पिछले 1 वर्षों से मार्ग को चौड़ीकरण करने का भी काम किया जा रहा है। जिसके लिए रोड के दोनों तरफ मौजूद कुछ छोटे-मोटे चीजों को हटाकर के साफ किया गया है। जिससे सड़क निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जा सके।

Leave a Comment