जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर बिहार विधानसभा चुनाव हारने के बाद एक बार फिर मीडिया के सामने एक बड़ा बयान दिए है। मीडिया को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के 5 महिलाओं को भी दो-दो लाख रूपए देते तो हम बिहार छोड़ देंगे। जैसा कि आप लोग जानते हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत किया था। जिसके तहत जीविका दीदीओं को ₹10000 उनके खाते में भेजी जा रही है। बिहार में लगभग एक करोड़ से ज्यादा महिलाओं के खाते में ₹10000 की राशि पहुंच चुकी है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 6 महीने के बाद जीविका दीदीओं के रोजगार को विस्तार देने के लिए ₹200000 देने की भी बात कही गई थी। उसी को लेकर के प्रशांत किशोर ने एक बार फिर चुनाव हारने के बाद बड़ा दावा किया है।
अभी भी बिहार में बहुत ऐसी महिलाएं हैं, जिनके खाते में ₹10000 की राशि नहीं पहुंची है। बिहार में चुनाव चल रहा था, जिसके बाद अब एक बार फिर से बिहार में एनडीए सरकार पूर्ण बहुमत से बनने वाली है। क्योंकि एनडीए गठबंधन को बिहार की आम जनता ने 202 सीट देकर बड़ी जिम्मेदारी दी है। अब देखना होगा आगे बिहार सरकार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत किस प्रकार से बिहार की महिलाओं के व्यापार व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए मदद करती है। क्योंकि ₹200000 देने को लेकर के वादा किया गया था।
जिसमें जीविका दीदी जो ₹10000 लेकर के अपना व्यवसाय शुरू कर चुकी है। उनके व्यवसाय की जांच की जाएगी। जिसके बाद यह सुनिश्चित किया जाएगा की जीविका दीदी को ₹200000 की राशि व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए दिया जाए। आने वाले समय में एक बड़ा काम महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए माना जा रहा है। जिससे महिलाएं बिहार में सशक्त होंगी। वैसे बिहार में महागठबंधन की करारी हार का मुख्य कारण भी ₹10000 को माना जा रहा है। चुनावी विशेषज्ञों का कहना है कि बिहार की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर चुनाव में मतदान किया हैं। क्योंकि जिन महिलाओं के खाते में 10000 की रकम पहुंची है, उन्होंने अपने आसपास की महिलाओं को भी प्रोत्साहित किया। जिसके कारण बिहार में एक बार फिर एनडीए सरकार प्रचंड बहुमत के साथ वापस आई है।

रवि शंकर तिवारी एक आईटी प्रोफेशनल हैं। जिन्होंने अपनी शिक्षा इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी स्ट्रीम से प्राप्त किए हैं। रवि शंकर तिवारी ने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी लखनऊ से एमबीए की डिग्री प्राप्त किया हैं।