रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में होगा श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ 

भारत के महान मनीषी संत श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के परम शिष्य श्री लक्ष्मी प्रपन्‍न जीयर स्वामी जी महाराज के मंगलानुशासन में अयोध्या के राजघाट बंधे पर श्री रामनवमी के पावन अवसर पर श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह हनुमत श्री राम महायज्ञ का विराट आयोजन प्रस्तावित है। अयोध्या में यह धार्मिक आयोजन 20 मार्च 2026 से 28 मार्च 2026 तक भगवान श्रीमन नारायण की कृपा से सुनिश्चित है। इस आयोजन के अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह हैं। जिनके देखरेख में विशाल महायज्ञ की तैयारी शुरू की जा चुकी है। वर्तमान में पूज्य स्वामी जी एवं परिवहन मंत्री सहित स्थानीय विधायक एवं प्रतिनिधि यज्ञ स्थल का निरीक्षण कर तैयारी का जायजा लिए। इस महायज्ञ के मुख्य यजमान श्रद्धेय धर्मदास जी हैं।

भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या के पावन भूमि पर एक विशाल महायज्ञ की तैयारी चल रही है। बहुत बड़े सौभाग्‍य की बात है कि रामनवमी के अवसर पर श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह हनुमंत श्री राम महायज्ञ में शामिल होने का भी अवसर प्राप्त होगा। प्रभु श्री राम के दर्शन के साथ साक्षात यज्ञ भगवान जो श्री लक्ष्मी नारायण श्री राम के रूप में विराजमान होंगे। वैसे अवसर पर एक साथ श्री राम का दर्शन एवं महायज्ञ में यज्ञ स्वरूप भगवान का दर्शन का लाभ प्राप्त होगा। भारत के इतिहास में ऐसे धार्मिक अनुष्ठान आयोजन मानव के लिए बहुत बड़ा कल्याणकारी होता है। जिससे व्यक्ति का व्यक्तित्व सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है।

प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में प्रवेश करने मात्र से ही मानव जीवन कल्याणकारी हो जाता है। वैसे पवित्र भूमि पर जब इतना बड़ा महायज्ञ का आयोजन सुनिश्चित होता है तो यह बड़े सौभाग्य का अवसर होता है। ऐसे धर्म नगरी में यज्ञ भगवान जो साक्षात श्रीमन नारायण के स्वरूप होते हैं, उनका एक साथ भगवान श्री राम की नगरी में दर्शन करना अत्यंत कल्याणकारी होगा। इस महायज्ञ के आयोजन को लेकर अभी से ही बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, उड़ीसा सहित तमाम अन्य राज्यों के भगवत प्रेमी बहुत ज्यादा उत्सुक हैं।

Leave a Comment