बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण की 10 प्रमुख बड़ी खबर 

बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में कल बिहार के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ने शपथ ग्रहण किया। उसके पहले 17वीं विधानसभा को मुख्यमंत्री के पहल पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भंग किया। जिसके बाद 18वीं विधानसभा के कार्यकाल के रूप में 10वीं बार नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भारत के अलग-अलग राज्यों के दर्जन भर मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उपस्थित हुए। 

इस अवसर पर भारत के कई केंद्रीय मंत्री भी शपथ समारोह में भाग लिए। पटना के गांधी मैदान शपथ ग्रहण के लिए बहुत ही खूबसूरत तरीके से सजाया गया था। जहां पर पूरे गांधी मैदान में भाजपा, जनता दल यूनाइटेड, लोजपा रामविलास, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी का झंडा भी लहराया जा रहा था। शपथ ग्रहण का नजारा अद्भुत दिखाई पड़ रहा था। जहां पर एक तरफ मंच के बगल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा था। जहां पर बिहार के मशहूर गायक पवन सिंह सहित दिल्ली के सांसद, गायक एवं अभिनेता मनोज तिवारी ने लोगों को मधुर संगीत सुना कर माहौल को पूरी तरीके से संगीतमय बना दिए।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में दो सबसे बड़ी चौंकाने वाली खबर भी निकल कर के आई। जिसमें राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से भी एक मंत्री बनाए जाने की खबरें चल रही थी। लेकिन अचानक जब मंच पर पेंट और शर्ट पहने हुए एक युवा मंत्री पद की शपथ लेते हुए दिखाई पड़े, तब सभी लोग आश्चर्यचकित हो गए। क्योंकि वह युवा व्यक्ति दीपक प्रकाश जिनके बारे में पहले से कोई खबर नहीं थी। जो राजनीति से बिल्कुल दूर-दूर तक रिश्ता नहीं रखते हैं वैसे व्यक्ति को अचानक मंच पर मंत्री पद का शपथ लेते हुए देखकर मीडिया सहित पूरे बिहार के लोग चौंक गए। यह युवा चेहरा उपेंद्र कुशवाहा के लड़के बताए गए। 

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से चार विधायक जीत कर आए। जिनमें उनकी पत्नी स्‍नेहलता भी शामिल है। खबरें चल रही थी कि उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता मंत्री बनाई जा सकती है। लेकिन जब उनके पुत्र दीपक प्रकाश मंत्री पद की शपथ लेने लगे तब लोग भौचक रह गए। क्योंकि उनके पुत्र न विधानसभा के सदस्य हैं, न हीं विधान परिषद के सदस्य हैं न हीं उनकी राजनीति में सक्रियता है। दूसरा वाकया पटना के हवाई अड्डा पर दिखाई दिया जहां पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब शपथ ग्रहण कार्यक्रम से वापस दिल्ली लौट रहे थे, उस समय बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनको छोड़ने के लिए हवाई अड्डा पहुंचे हुए थे। जहां पर नीतीश कुमार ने मोदी जी के पैरों को छूने का प्रयास किए। लेकिन नरेंद्र मोदी ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। यह भी एक बड़ी खबर निकलकर के सामने आई।

वही शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जनता दल यूनाइटेड से 8 मंत्री बनाए गए। भारतीय जनता पार्टी से 14 मंत्री पद की शपथ ग्रहण किए। वहीं चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास से दो मंत्री बनाए गए। जबकि एनडीए गठबंधन में शामिल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से मंत्री बनाए गए। राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एक मंत्री जो किसी भी सदन के सदस्य नहीं है दीपक प्रकाश को बनाया गया।

विधानसभा में भाजपा से 89 विधायक जीत कर आए हैं। वहीं जनता दल यूनाइटेड से 85 विधायक विधानसभा पहुंचे हैं। लोक जनशक्ति रामविलास की पार्टी से 19 विधायक जीत कर आए हैं। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से पांच विधायक, जबकि राष्ट्रीय लोक मोर्चा से चार विधायक जीत कर आए हैं।

18वीं विधानसभा के शपथ ग्रहण समारोह में 26 मंत्री बनाए गए हैं। जिसमें दो उपमुख्यमंत्री शामिल हैं। सबसे पहले नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण किए। जिसके बाद भाजपा के तरफ से भाजपा विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण किया। वहीं बीजेपी से ही भाजपा विधायक दल के उप नेता विजय कुमार सिन्हा भी उपमुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण किए। 

जनता दल यूनाइटेड से बनाए गए मंत्रियों का नाम इस प्रकार है।

  • विजय कुमार चौधरी
  • विजेंद्र प्रसाद यादव 
  • श्रवण कुमार 
  • अशोक चौधरी 
  • लेसी सिंह 
  • मदन सहनी 
  • सुनील कुमार 
  • मोहम्मद जमा खान 

भाजपा कोटे से बनाए गए मंत्रियों का नाम इस प्रकार है 

  • सम्राट चौधरी 
  • विजय कुमार सिन्‍हा 
  • मंगल पांडे 
  • दिलीप जायसवाल 
  • नितिन नवीन 
  • रामकृपाल यादव 
  • संजय सिंह टाइगर 
  • अरुण शंकर प्रसाद 
  • सुरेंद्र मेहता 
  • नारायण प्रसाद 
  • रमा निषाद 
  • लखेंद्र सिंह रौशन 
  • श्रेयसी सिंह 
  • डॉक्टर प्रमोद कुमार चंद्रवंशी 

लोजपा रामविलास की पार्टी से दो मंत्री बनाए गए जिसमें संजय कुमार एवं संजय सिंह शामिल है। वही हम पार्टी के तरफ से एक मंत्री बने जिनका नाम संतोष कुमार सुमन है। यह जीतन राम मांझी के पुत्र हैं। वहीं राष्ट्रीय लोक मोर्चा की तरफ से उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र दीपक प्रकाश को मंत्री पद का शपथ दिलाया गया।

Leave a Comment