परमानंद नगर पीरो भोजपुर में बन रहे सरकारी डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्य लगभग 80% पूरा हो चुका है। बिहार सरकार के अंतर्गत बन रहे श्री त्रिदंडी स्वामी डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। इसी वर्ष 2026 में इस सरकारी डिग्री कॉलेज का उद्घाटन भी संभावित है। वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी आरा भोजपुर के अंतर्गत संचालित होने वाले यह सरकारी डिग्री कॉलेज पीरो अनुमंडल के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा तोहफा है।
क्योंकि इस सरकारी डिग्री कॉलेज के शुरू होने से पूरे अनुमंडल क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को अपने घर के आस-पास से उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इस कॉलेज का निर्माण कार्य संपन्न होने की समय अवधि जनवरी 2026 तक ही है जो कि निर्माण कार्य एजेंसी के द्वारा बोर्ड पर अंकित किया गया है। जबकि अभी वर्तमान निर्माण कार्य की स्थिति को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अभी लगभग दो माह का समय संपूर्ण कार्य पूरा होने में लग सकता है।
कॉलेज निर्माण कार्य की स्थिति को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष 2026 में इस सरकारी डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए नए सत्र में पाठ्यक्रम की भी शुरुआत होने की पूरी संभावना दिखाई पड़ रही है। वहीं इस कॉलेज का उद्घाटन एवं नए सत्र में पाठ्यक्रम की शुरुआत को लेकर के छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों में खुशी की लहर है। अभिभावकों का कहना है कि सरकारी डिग्री कॉलेज अपने अनुमंडल के अंदर बनने से अब शिक्षा प्राप्त करने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। वही नए सत्र 2026 में शुरू होने से पहले अप्रैल माह में इस कॉलेज का उद्घाटन होने की संभावना जताई जा रही है।

रवि शंकर तिवारी एक आईटी प्रोफेशनल हैं। जिन्होंने अपनी शिक्षा इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी स्ट्रीम से प्राप्त किए हैं। रवि शंकर तिवारी ने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी लखनऊ से एमबीए की डिग्री प्राप्त किया हैं।