परमानपुर में बन रहे त्रिदंडी स्वामी डिग्री कॉलेज का उद्घाटन अप्रैल में होने की पूरी संभावना है। बिहार सरकार के अंतर्गत बन रहे सरकारी डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है जिसमें प्रशासनिक भवन बनकर तैयार हो चुका है जिसमें फिनिशिंग का काम बाकी है वही छात्र-छात्राओं के लिए बनाए जा रहे हैं दूसरे भवन जिसमें पाठ्यक्रम का संचालन होगा उस भवन का भी लगभग दो तिहाई काम हो चुका है शेष काम काफी तेजी से चल रहा है।
जिसमें प्लास्टर, नीचे का जमीन बनाने का काम, बाथरूम से लेकर के सभी प्रकार के जरूरी काम जल्द से जल्द पूरा करने को लेकर के लगातार तेजी से काम चल रहा है इस कॉलेज के उद्घाटन को लेकर के गीद्धा पंचायत के परमानपुर हथडिहां, नवाडीह, माधोपुर, चातर, नकटोली, कोआथ सहित आसपास के दो दर्जन से अधिक गांव के छात्र-छात्राओं सहित अभिभावक भी काफ काफी उत्साहित हैं
क्योंकि परमानपुर में बन रहे इस कॉलेज के उद्घाटन होने से छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता था जिससे अब आसपास के सभी ग्रामीणों को इस कॉलेज के उद्घाटन से शिक्षा के क्षेत्र में एक बेहतर सरकारी डिग्री कॉलेज में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा।
कॉलेज के पास ही भारत के महान मनीषी संत श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज का भव्य मंदिर का भी निर्माण हो रहा है। मंदिर का भी निर्माण कार्य मार्च तक पूरी होने की संभावना है। इस सरकारी डिग्री कॉलेज का भी नाम त्रिदंडी स्वामी जी के ही नाम पर बन रहा है। जो भारत के अलग-अलग क्षेत्र में कई दशकों तक समाज, संस्कृति, संस्कार को बेहतर बनाने के लिए मार्गदर्शन दिए थे जिनकी प्रेरणा से महान मनीषी संत श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज मानव जीवन के मूल तत्वों को प्रकाशित करने का संदेश दे रहे हैं।

रवि शंकर तिवारी एक आईटी प्रोफेशनल हैं। जिन्होंने अपनी शिक्षा इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी स्ट्रीम से प्राप्त किए हैं। रवि शंकर तिवारी ने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी लखनऊ से एमबीए की डिग्री प्राप्त किया हैं।