नीट आंदोलन, राजनीति और अभिजीत दीपके की भूमिका पर उठते सवाल

नीट आंदोलन, राजनीति और अभिजीत दीपके की भूमिका पर उठते सवाल? कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपक ने क्या नीट का एग्जाम दिया था? यह एक बड़ा सवाल है। देश में एग्जाम के पेपर लीक हो जाते हैं, जो एक बड़ी समस्या है। इस पर बड़ी कार्रवाई की जरूरत है। लेकिन जिस प्रकार से आंदोलन राजनीति का रूप धारण कर चुका है, उसका भविष्य में परिणाम भी वैसा ही दिखाई पड़ेगा, जैसे एक बार पहले अन्ना हजारे ने दिल्ली में अनशन आंदोलन किया था, जिसके परिणामस्वरूप आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जैसे नेता देश के सामने आए।

लेकिन क्या अरविंद केजरीवाल ने जितने वादे किए थे, जितने सपने लोगों को दिखाए थे, उनका क्या हुआ? क्या आज तक धरातल पर कहीं कुछ दिखाई पड़ता है? इस प्रकार के आंदोलनों में अक्सर दो-चार लोग बड़े नेता के रूप में निकल जाते हैं, जो देश के सामने अपने आपको बहुत ज्यादा ईमानदार, देश का रक्षक और सब कुछ सही करने वाला बताने लगते हैं।

आज भी दिल्ली के जंतर-मंतर पर जो धरना-प्रदर्शन चल रहा है, उसमें भी अभिजीत दीपके ने पूरे अनशन को हाईजैक कर लिया है। आज नीट पेपर लीक के नाम पर देश में राजनीति की रोटी सेकने वाले लोग अपनी राजनीति को सीधा करने में लगे हैं।

सरकार किसी की भी रहे या सरकार बदल जाए, उससे आम नागरिक की समस्याओं में कितना बदलाव आता है, यही सबसे बड़ा सवाल है। आज बीजेपी की सरकार है, उससे पहले कांग्रेस की सरकार थी। जितने बड़े-बड़े वादे राजनीतिक पार्टियों ने किए, आज वे केवल सपने दिखाने वाली बातें ही साबित हुए हैं।

आज भी धर्मेंद्र प्रधान का जो इस्तीफा हुआ है, उससे साफ लग रहा है कि देश में बीजेपी सरकार अपने आपको कमजोर महसूस कर रही है। लेकिन इन परिस्थितियों के बीच जिस प्रकार से जंतर-मंतर पर अभिजीत दीपक का बयान सामने आ रहा है, उससे आज की युवा पीढ़ी को भ्रमित करके उसकी शिक्षा को प्रभावित करने का ही एक षड्यंत्र दिखाई पड़ता है।

देश के जो छात्र हैं, उन्हें गलत रास्ते पर लाकर अपनी रोटी सेकने का अभिजीत दीपके ने पूरा प्लान सेट करके रखा है। स्वयं अमेरिका में रहने वाला, अमेरिका में पढ़ने वाला व्यक्ति भारत में आकर भारत के छात्रों को पढ़ाई से दूर करके, मार-काट, धरना-प्रदर्शन और अनशन में लगाकर अपनी राजनीति सेट करने का पूरा प्लान अभिजीत दीपके ने सफल करने में बहुत हद तक सफलता भी प्राप्त कर ली है।

Leave a Comment