आरडीडी ने श्री त्रिदंडी स्वामी डिग्री कॉलेज का किया निरीक्षण

पटना प्रमंडल के क्षेत्रीय उप निदेशक (शिक्षा) (आरडीडीई) राज कुमार ने श्री त्रिदंडी स्वामी डिग्री कॉलेज परमानंद नगर पीरो भोजपुर का निरीक्षण कर निर्माण कंपनी को कई आवश्यक निर्देश दिए। बिहार सरकार के तहत निर्माणाधीन इस डिग्री कॉलेज का उद्घाटन 27 जून को संभावित है।

निरीक्षण के दौरान आरडीडी ने कॉलेज परिसर में बन रहे दो भवनों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासनिक भवन में बनाए गए चार कमरों की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं दूसरे भवन के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए 25 जून तक सभी आवश्यक कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया।

आरडीडी ने निर्माण कंपनी के इंजीनियरों एवं संवेदक को निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी, भोजपुर ने भी निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

श्री त्रिदंडी स्वामी डिग्री कॉलेज का उद्घाटन 27 जून को संभावित है। उद्घाटन समारोह में बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा कई कैबिनेट मंत्रियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इसी को लेकर कॉलेज परिसर में निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश अधिकारियों के द्वारा दिया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान आरडीडीके साथ भोजपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी, भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता, कार्यपालक अभियंता, जूनियर इंजीनियर सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व भोजपुर के जिलाधिकारी द्वारा भी कॉलेज का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए थे।

Leave a Comment