भारत की 10 बड़ी खबरें 30 मई 2026

आंधी-पानी से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर सरकार किसानों को राहत दे सकती है।

दाखिल-खारिज के लंबित 3 लाख आवेदनों का 15 दिनों में निपटारा करने का आदेश बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने दिया है।

रेल हादसों में अब जिन यात्रियों के टिकट में बुकिंग के समय नॉमिनी नहीं जोड़ा जाएगा, उन्हें 45 पैसे में मिलने वाला 10 लाख रुपये का सुरक्षा कवच नहीं मिलेगा।

कैशलेस इलाज की सुविधा लागू होने के बाद बिहार के कर्मियों के चिकित्सा भत्ते में 90 प्रतिशत तक कटौती होगी।

सुप्रीम कोर्ट में नीट मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र के महाधिवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं इस मामले की निगरानी कर रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार जून महीने में राज्यभर में सामान्य से कम बारिश हो सकती है। इसका असर खेती-किसानी पर पड़ने की आशंका है।

राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे ट्रक खड़ा करने पर सख्त कार्रवाई होगी। अगले 15 दिनों में राष्ट्रीय राजमार्गों को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा तथा अवैध ढाबों और पार्किंग स्थलों को हटाया जाएगा।

पटना जिले के बिहटा में एक राजस्व कर्मचारी पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने गैर-मजरूआ मालिक भूमि की जमाबंदी रद्दीकरण से जुड़े मामले में कार्रवाई नहीं करने पर संबंधित राजस्व अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया है।

बिहार में मठ-मंदिरों की जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष सेल का गठन किया जाएगा। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, विधि विभाग तथा बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद मिलकर इस संबंध में एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) तैयार करेंगे। विशेष अभियान चलाकर मठ-मंदिरों की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के नाम का आज ऐलान हो सकता है। कांग्रेस नेतृत्व की बैठकों और सियासी चर्चाओं के बीच आज नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा किए जाने की संभावना है।की संभावना है।

Leave a Comment