रविशंकर तिवारी का संपूर्ण परिचय 

गूगल पर रविशंकर तिवारी कौन है उनका गांव कहां पर है वह क्या करते हैं शिक्षा सहित कई प्रकार की जानकारियां सर्च की जा रही है जिसमें गूगल के द्वारा रविशंकर तिवारी के बारे में कुछ गलत जानकारी भी दी जा रही है आज बिहार के चर्चित पत्रकार, यूट्यूबर, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर Ravi Shankar Tiwari के बारे में पूरी इनफॉर्मेशन साझा करेंगे। रवि शंकर तिवारी की पहचान एक डिजिटल क्रिएटर के रूप में है जो बिहार के रोहतास जिला, बिक्रमगंज अनुमंडल, दावत प्रखंड के गिद्धा ग्राम पंचायत के परमानपुर के परमानेंट निवासी हैं। रवि शंकर तिवारी का जन्म 1989 में बिहार के एक छोटे से गांव परमानपुर में हुआ था।

Ravi Shankar Tiwari प्रारंभिक शिक्षा परमानपुर के प्राथमिक विद्यालयों में प्राप्त किया जिसके बाद परमानपुर से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अगिआंव बाजार से मैट्रिक तक शिक्षा प्राप्त किए। बचपन के दिनों में गांव में एक अपनी मौज होती है उस समय दुनिया बस गांव से शुरू होती है और पास के बाजार तक सिमट जाती है बचपन में मुझे भी बिहार की राजधानी पटना तक पहुंचने की बहुत चाहत थी बचपन में मैं सोचता था कि मुझे एक फिल्म निर्माता बनना है जिसमें मैं स्वयं फिल्‍म निर्देशक, निर्माता और फिल्म के हीरो बनकर बड़े पर्दे पर अपना एक पहचान बनाउंगा। लेकिन समय और हालात के अनुसार जीवन के पड़ाव भी बदलते चले गए। 

मैट्रिक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद भोजपुर जिला मुख्यालय आरा में हरदास जैन कॉलेज से इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हुआ जिसके बाद आगे की पढ़ाई पटना में शुरू हुई जहां से ग्रेजुएशन की शिक्षा बैचलर ऑफ साइंस इन इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी का डिग्री प्राप्त किए जिसके बाद बिहार से बाहर नई दिल्ली में एक नए सफर की शुरुआत हुई जहां पर गाजियाबाद में Ravi Shankar Tiwari ने मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी लखनऊ से मान्यता प्राप्त हाइटेक इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी गाजियाबाद से 2014 में प्राप्त किया। जिसके बाद लगभग 4 वर्षों तक बिहार के अलग-अलग कंपनियों में संस्थानों में सेवाएं प्रदान किया।

Ravi Shankar Tiwari image

31 दिसंबर 2017 जिस दिन मुझे नौकरी से रिजाइन करने का ख्याल आया उसी दिन ऑफिस पहुंचकर नौकरी से रिजाइन कर दिया जिसके बाद एक नई शुरुआत हुई लगभग 2 वर्षों तक कभी फिर से दोबारा नौकरी करने का प्रयास, कभी कुछ नया करने का प्रयास, इसी भागदौड़ में 2 वर्ष का समय निकल गया। क्योंकि जीवन चलाने के लिए आर्थिक रूप से धनोपाजर्न की भी आवश्यकता होती है लेकिन नौकरी करना नहीं चाहता था बाकी अन्य अवसरों में काफी ज्यादा चुनौतियां थी लेकिन इन्हीं चुनौतियों को स्वीकार करते हुए जो मेरे बचपन से इच्छा रहा था कि मुझे (Ravi Shankar Tiwari) बड़े पर्दे पर कुछ करना है लेकिन बड़े पर्दे पर तो अवसर नहीं मिला लेकिन आज के यूट्यूब चैनल युग में हमने सबसे पहले ब्लॉगिंग की शुरुआत की आज भी गूगल के द्वारा blogger.com पर नि:शुल्क में ब्लॉग लिखने की व्यवस्था है जिस पर कोई भी व्यक्ति अपना एक ब्लॉग वेबसाइट फ्री में बना सकता है जिस पर गूगल एडसेंस से अप्रूवल लेकर के पैसे भी कमा सकता है।

(Ravi Shankar Tiwari) हमने भी गूगल पर लिखना शुरू कर दिया वर्ष 2018 से लगातार हर दिन एक नए विषय पर लिखने की शुरुआत हुई 2018 से 2019 तक हमने ब्लॉगर पर रोज कुछ न कुछ लिख करके अपडेट करते रहा जिसके बाद 2020 में हमने अपना ब्लॉग वेबसाइट बनाने का प्रयास शुरू किया 2020 में gyanitechraviji.com, gyanitechnews.com और gyanitechinfo.com नाम से तीन वेबसाइट हमने बना डाली जिसमें दो वेबसाइटों पर हिंदी में कंटेंट साझा करता था और एक वेबसाइट पर इंग्लिश में कंटेंट साझा करता था।

इन तीनों वेबसाइट को गूगल एडसेंस से हमने मोनेटाइज भी कर दिया तीनों वेबसाइटों से मेरी कमाई भी शुरू हो गई जिसके बाद 2021-22 तक सब कुछ सही तरीके से चला रहा था लेकिन 2023 में गूगल के द्वारा अपने पॉलिसी में बहुत बड़ा बदलाव किया गया जिसके बाद पूरी दुनिया की वेबसाइट गूगल से डीरैंक होने लगी जिसमें 90% दुनिया की वेबसाइटें गूगल की रैंकिंग से बाहर हो गई उस समय मुझे भी बड़ा झटका लगा और सारी वेबसाइटें गूगल से लगभग बाहर हो गई जिसके बाद अमेरिका, इजरायल सहित दुनिया के कई देशों से जो मुझे पैसे मिलते थे वह पैसे मिलना भी बंद हो गया कमाई कम होने लगी। धीरे-धीरे हम अपनी वेबसाइटियों को फिर से गूगल के गाइडलाइन के अनुसार गूगल पर लाने का प्रयास करने लगे वहीं से एक नई शुरुआत भी हमने की जिसके बाद 2023 से यूट्यूब और फेसबुक पर भी कंटेंट साझा करना प्रारंभ किए।

जिसके बाद लगातार 2023, 24, 25 आज हम लोग 26 में हैं निरंतर हमने बिना रुके बेहतर से बेहतर कंटेंट बनाने का प्रयास जारी रखा जिसके परिणामस्वरूप आज फेसबुक पेज Mr Ravi Shankar Tiwari पर 7 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं यूट्यूब पर भी कई चैनल है जैसे Ravi Twari Bharat और Ravi Tiwari Banking हैं। जिस पर लाखों सब्सक्राइबर हैं यूट्यूब चैनल Ravi Tiwari Bharat के द्वारा सिल्वर प्ले बटन से मुझे सम्मानित भी किया गया जिसकी खबरें भी बिहार के अलग-अलग अखबारों में प्रभात खबर इत्यादि में छपी।

Ravi shankar tiwari youtube silver play button news in prabhat khabhar paper cutting
Ravi Shankar tiwari youtube silver play button news in aaj paper piro
Ravi Shankar tiwari youtube silver play button news in bihar jagran news
Ravi Shankar tiwari youtube silver play button news in nav pradesh akhbar jharkhand
Ravi Shankar tiwari youtube silver play button news in aaj paper bikramganj rohtas

वर्तमान समय में भी मेरा वेबसाइट gyanitechnews.com चल रहा है जिस पर मैं खबरें जमीन से जुड़ी हुई या न्यूज़ से जुड़ी हुई साझा करता हूं साथ ही साथ यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करता हूं जिसमें जमीन, दाखिल खारिज, सुप्रीम कोर्ट की बड़ी अपडेट, भारत सरकार के रूल्स, राज्य सरकारों के नियम, गवर्नमेंट अपडेट शामिल होते हैं।

मेरा प्रयास है इस समाज के लिए वे सभी चीज मुहैया कराया जाए जिससे हमारा समाज बेहतर हो क्योंकि जिस दिन हमारा समाज मजबूत होगा तो हम अपने राज्य, देश को भी और ज्यादा मजबूत और शक्तिशाली बना सकते हैं व्यक्ति से बड़ा व्यक्तित्व होता है, घर से बड़ा समाज होता है, समाज से बड़ा राष्ट्र होता है, लेकिन इन सभी चीजों की शुरुआत हमें अपने जड़ से शुरू करनी है और हमारा जड़ हमारे अपने विचार और सिद्धांत होते हैं जिसे बेहतर बना करके समाज को भी बेहतर बनाना है और उसके साथ-साथ अपने राष्ट्र को भी बेहतर बनाना है।

समाज के हर निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति को शिक्षा जानकारी से हमें मजबूती प्रदान कराना है जिससे हर वह व्यक्ति जो अपने अधिकारों से वंचित है जो अपने व्यवस्थाओं से वंचित है उसे बेहतर व्यवस्थाएं उसे बेहतर जानकारी उसे बेहतर समाज की अलख जगाना है और यह सेवाएं लगातार जारी रहेगी यह देश हमारा है इस देश में मौजूद हर व्यवस्थाएं देश की जनता की है जिसका उपयोग समाज और देश के विकास के लिए समर्पित व्यवस्थाओं को बदलने के लिए हमें इन व्यवस्थाओं में प्रवेश करना होगा जिसके लिए हम पूरी तरीके से संकल्पित हैं। मेरे साथ जुड़े लाखों लोगों से एक निवेदन है आप इस अभियान में कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़े बिहार सहित भारत को एक बेहतर भारत बनाने के लिए भारत के हर एक व्यक्ति को बेहतर बनना जरूरी है जिसके लिए शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जिससे हम हर एक व्यक्ति को मजबूत बना सकते हैं धन्यवाद

Leave a Comment