भारत में कितने राज्य और केन्‍द्र शासित प्रदेश हैं 2025

हम एक ऐसे देश में रहते हैं. जिसकी सभ्यता सबसे प्राचीन है. जिसका नाम भारत देश है. भारत देश एक लोकतांत्रिक गणराज्य देश है. आप लोगों का मन में भी यह सवाल जरूर आता होगा कि भारत में कितने राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश है, तो इस लेख में हम आपको भारत के सभी राज्यों और उनकी राजधानी केंद्र शासित प्रदेश और उसकी राजधानी की जानकारी देंगे. भारत देश में जितने भी राज्य हैं. वहां की वेशभूषा भाषा खान-पान खेल सभी अलग-अलग है. लेकिन फिर भी यह एक संघ राज्य देश है.

पूरे विश्व में जनसंख्या की दृष्टि से यह दूसरा सबसे बड़ा देश है एवं क्षेत्रफल की दृष्टि से सातवां देश माना जाता हैं. पहले की अपेक्षा आज हिंदुस्तान बहुत ही ज्यादा प्रगति पर है. विश्व में कई देशों के साथ औद्योगिक मित्रता भी होने लगी हैं. जिससे भारत इकोनामिक दृष्टि से भी बहुत आगे बढ़ने लगा है.

आज अन्य देशों की भांति यहां भी डिजिटल क्रांति तेज गति से होने लगा हैं. लोग अपने आप को डिजिटली आगे बढ़ा रहे हैं. यहां भी अन्य देशों कि भांतिं लोग ऑनलाइन प्लेटफार्म से इनकम करना शुरू कर दिए हैं. साथ ही रोजगार की दृष्टि से लोगों को कई तरह के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म द्वारा रोजगार भी मिलने लगे हैं.

भारत में कितने राज्य हैं

इंडिया में 28 राज्य तथा आठ केंद्र शासित प्रदेश हैं. सभी राज्यों में मुख्यमंत्री द्वारा हर प्रकार के कार्यों का देखरेख किया जाता है. लेकिन केंद्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रपति द्वारा एक प्रशासक नियुक्त किए जाते हैं. उन्हीं द्वारा Union Territories में हर तरह के कार्यों का देखरेख होता हैं. भारत जब अंग्रेजों के अधीन था. उस समय अंग्रेजों द्वारा बनाए गए नियम और कानून चलाए जाते थे. लेकिन जब 1947 में भारत आजाद हुआ उसके बाद कई ऐसे राज्य थे.

जहां पर वहां के राजाओं द्वारा प्रशासन चलाया जाता था. लेकिन 1957 में एक नए संविधान लागू किए गए. जिसके द्वारा भारत के सभी राज्य को लोकतांत्रिक बनाया गया. जहां पर जनता द्वारा चुने गए मुख्यमंत्री द्वारा ही प्रशासकीय कार्य किए जाने लगे. वैसे तो पहले भारत-पाकिस्तान बांग्लादेश एक ही देश था.

bharat mein kitne rajya hai - भारत में कितने राज्य हैं

लेकिन देश आजाद होने से पहले बांग्लादेश एक अलग देश बना साथी भारत का भी विभाजन हो गया. जिसमें पाकिस्तान एक मुस्लिम बहुल राष्ट्र बना तथा हिंदुस्तान हिंदू बहुल राष्ट्र बनाया गया. उसके बाद से कई स्टेट को भी अलग कर करके स्टेट बनाए गए. जैसे की बिहार को अलग करके झारखंड बनाया गया. पंजाब, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश आदि.

एक समय में हिंदुस्तान को शिक्षा के क्षेत्र में अलग पहचान थी. जहां पर नालंदा, विक्रमशिला और कई शिक्षण संस्थान थे. लेकिन आजाद होने के बाद हमारे देश का स्थिति बहुत खराब हो गया था. लेकिन आज हिंदुस्तान का बहुत ज्यादा प्रगति किया है. शिक्षा व्यवसाय हर क्षेत्र में अन्य देशों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं. आज इंडिया वासी कृषि क्षेत्र में भी आत्‍मनिर्भर हो गए हैं.

भारत के राज्य और उसकी राजधानी

राज्‍य राजधानी
आंध्रप्रदेश अमरावती
अरुणाचल प्रदेश ईंटानगर
असम दिसपुर
बिहारपटना
छत्तीसगढ़  रायपुर
गोवापणजी
गुजरात गांधीनगर
हरियाणाचंडीगढ़
हिमाचल प्रदेश शिमला
झारखंड रांची
कर्नाटक बेंगलुरु
केरल तिरुवंतपुरम
मध्य प्रदेश भोपाल
महाराष्ट्र मुंबई
मणिपुर इंफाल
मेघालय शिलांग
मिजोरम आइजोल
नागालैंड कोहिमा
उड़ीसाभुवनेश्‍वर
पंजाबचंडीगढ़
राजस्थान जयपुर
सिक्किम गंगटोक
तमिलनाडु चेन्नई
तेलंगाना हैदराबाद
त्रिपुरा अगरत्‍तला
उत्तर प्रदेश लखनऊ
उत्तराखंड देहरादून
पश्चिम बंगाल कोलकाता

केंद्र शासित प्रदेश और उसकी राजधानी

अंडमान और निकोबार द्वीप पोर्टब्लेयर
चंडीगढ़ चंडीगढ़
दादरा तथा नगर हवेली और दमन एवं दीव दमन
दिल्लीदिल्ली
लद्दाख लेह
लक्षद्वीप कवारत्ती
जम्मू और कश्मीर श्रीनगर
पुडुचेरी पांडिचेरी

आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश भारत के सातवां सबसे बड़ा राज्य हैं जो की दक्षिण पूर्वी तट पर बसा हुआ जनसंख्या की दृष्टि से पांचवा सबसे बड़ा राज्य माना जाता है. आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती है. यहां का विकसित और बड़ा शहर विशाखापट्टनम है. 2014 में इसमें से विभाजित करके एक तेलंगाना राज्य बनाया गया. आंध्र प्रदेश को प्राकृतिक धरोहर, संस्कृत और ऐतिहासिक धरोहर के रूप में सबसे अधिक जाना जाता है. क्‍योंकि यहां कई सांस्कृतिक प्राकृतिक और ऐतिहासिक धरोहर आज भी सुरक्षित है. 

जिसे देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं. यहां अधिकतर लोग तेलुगू भाषा ही बोलते हैं. क्योंकि यह वहां का राजकीय भाषा हैं. अर्थव्यवस्था का मुख्य साधन और कई उद्योग है. औद्योगिक क्षेत्र और आईटी के संबंधित कई केंद्र है. कई पर्यटन स्थल है. जिसको अलग-अलग राज्यों से लोग देखने जाते हैं. जैसे विशाखापट्टनम समुद्र तट, तिरुपति बालाजी, अमरावती स्तूप, अराकु वैली आदि. शास्त्रीय नृत्य कुचिपुड़ी हैं.

अरुणाचल प्रदेश

संस्कृति शांत वातावरण और प्रकृति के लिए अरुणाचल प्रदेश विख्‍यात हैं. क्योंकि यहां वनस्पति और कई जीव जंतु मिलेंगे. यहां के जंगलों में जहां कई अलग-अलग प्रकार का पशु और पक्षी भी मिलेंगे. जैसे हाथी, बाघ, लाल पांडा आदि. यह हिंदुस्तान के उत्तर पूर्वी भाग है . जो लैंड ऑफ द राइजिंग सन यानी उगते सूरज की भूमि के नाम से प्रसिद्ध है. अरुणाचल प्रदेश में कई अलग-अलग जातियां हैं. जिनकी परंपराएं और संस्कृति अनोखी है. 

प्रकृति की अगर मनोरम दृश्य और सांस्कृतिक धरोहरों को देखना हो तो एक बार अरुणाचल प्रदेश में जरूर जाना चाहिए. जहां हिमालय पर्वत श्रृंखला अनेकों नदियां, घने जंगल से गिरा हुआ यह राज्य देश-विदेश से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं. ऐसा लगेगा कि यह धरती का एक स्वर्ग है. इसके अलावा कई अलग-अलग पर्यटन स्थल भी यहां देख पाएंगे. जैसे श्याम नदी, जीरो घाटी, नाम दफा नेशनल पार्क, तवांग मठ बौद्ध मठ जो कि एशिया का सबसे बड़ा मठ माना जाता हैं. इस राज्य की राजधानी ईंटानगर हैं. मुख्य भाषा अंग्रेजी हैं.

असम

पूरे देश में चाय के बागान के रूप में असम को सभी जानते होंगे. उत्तर पूर्व में बसा इसकी राजधानी दिसपुर हैं. मुख्य भाषा बांग्ला, असमिया ,बोडो बोला जाता है. असम राज्य में साफ सफाई प्राकृतिक धरोहर सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक धरोहर को बहुत ही अधिक मान्यता दिया जाता है. वहां उसकी देखरेख और सुरक्षा भली भांति होती हैं. जिससे इस राज्य की सुंदरता और भी ज्यादा बढ़ जाती है. ब्रह्मपुर नदी यहां की एक प्रमुख नदी है. 

जोकि यहां के लोगों के लिए एक मुख्य सिंचाई और परिवहन के आधार पर महत्वपूर्ण है. यहां तेल का भंडार है. जहां पर रिफायनरी का काम होता हैं. सबसे प्रसिद्ध मंदिर कामाख्या मंदिर जो की शक्तिपीठ हैं. हिंदुओं के लिए यह बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर है. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, मानस राष्ट्रीय उद्यान, माजुली द्वीप यहां के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल माने जाते हैं.

बिहार

भारत का एक प्रमुख राज्य बिहार हैं. जो कि पूरे विश्व में अपनी भाषा, रहन-सहन, भोजन का अलग पहचान हैं. यहां कई साम्राज्यों का उदय और पतन भी हुआ. जैसे मगध साम्राज्य, मौर्य साम्राज्य, गुप्त साम्राज्य. प्राचीन काल में शिक्षा का एक बहुत ही बड़ा केंद्र भी माना गया. जहां पर नालंदा विश्वविद्यालय, विक्रमशिला विश्वविद्यालय में अलग-अलग देशों से लोग शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते थे.

पश्चिम बंगाल, झारखंड, उड़ीसा और बिहार प्राचीन में एक ही राज्‍य था. जिसको अलग करके कई राज्य बना दिए गए. बिहार का स्थापना 22 मार्च 1912 को हुआ था. बिहार से कई प्रसिद्ध महापुरुष भी हुए. जिन्होंने अपने देश के साथ-साथ विदेश में भी अपना परचम लहराया. जैसे डॉ राजेंद्र प्रसाद, जयप्रकाश नारायण. बिहार की राजधानी पटना शहर है. जिसे प्राचीन काल में पाटलिपुत्र के नाम से जाना जाता था. मौर्य साम्राज्य के समय भी पाटलिपुत्र ही राजधानी थी.

बिहार के मुजफ्फरपुर का लीची और भागलपुर का आम पूरे देश में प्रचलित हैं. बिहार का पर्यटन स्‍थल पटना गोलघर, पटन देवी मंदिर, वैशाली भगवान महावीर का जन्म स्थली, पटना साहिब, नालंदा विश्वविद्यालय, बोधगया, राजगीर आदि. यहां त्यौहार अन्य राज्यों से निराला और अलग हैं. सभी त्‍योहार बड़े ही धूमधाम से और हर्ष उल्लास से लोग मानते हैं. जहां भी लोग रहते हैं. वह अपने घर आकर अपने इस त्योहार में जरूर सम्मिलित होंगे. जैसे की छठ, होली, दिवाली, मकर संक्रांति, रक्षाबंधन.  बिहार के बारे में

छत्तीसगढ़ 

1 नवंबर 2000 को मध्य प्रदेश से अलग करके एक स्वतंत्र राज्य छत्तीसगढ़ बनाया गया. जिसकी राजधानी रायपुर है. यहां कई जनजातियों के समुदाय निवास करते हैं. जिनकी बहुत ही सुंदर परंपरा और सांस्कृति है. भारत के मध्य में स्थित एक पूर्वी भाग हैं. जहां की अधिकांश जगह जंगल, पहाड़ और नदिया हैं. जो कि इस राज्य को एक अलग ही सुंदरता प्रदान करती हैं. खनिज संसाधन, वन्य जीव और सांस्कृतिक धरोहर के साथ इस राज्य को और ही मनोरम सुंदरता प्रदान हुई है. छत्तीसगढ़ में कई तरह के खनिज पाए जाते हैं. जैसे बॉक्साइट, लोहा, डोलोमाइट, अयस्क, कोयला.

गोवा

पूरे विश्व में गोवा एक बहुत ही प्रसिद्ध राज्य हैं. भारत का सबसे छोटा राज्य जहां पर 12 महीने मौसम बहुत ही सुहाना और ठंडा होता है. यह अरब सागर के किनारे बसा हुआ एक ऐसा राज्य है. जहां पर लोग इसकी सुंदरता को देखने के लिए अलग-अलग राज्य और देश से आते हैं. ऐसा माना गया कि यहां पर हर साल लाखों पर्यटक आते हैं. गोवा पर लगभग 450 वर्षों तक पुर्तगाल ने अपना हुकुमत स्थापित कर लिया था. जिसे भारत ने 1961 में स्वतंत्र करवाया. फिर इस राज्य को एक भारतीय गणराज्य के रूप में स्थापित किया. 

कदंब वंश, बहमनी सल्तनत के साथ कई लोगों ने गोवा राज्य पर कब्जा कर लिया था. वैसे आज भी इस राज्य में पुर्तगालियों के समय का कुछ प्रभाव जरूर दिखाता हैं. यहां के लोगों का मुख्य अर्थव्यवस्था मछली पालन, पर्यटन, खनन पर ही आधारित है. जैसे कि लोहे का अयस्क बहुत ही अधिक मात्रा में मिलेगा. विश्व के सभी देशों से यहां पर्यटक इसकी सुंदरता को देखने के लिए लाखों आते हैं.

गुजरात

भारत में सबसे पुरानी सभ्यता सिंधु घाटी सभ्यता का एक जीता जागता समृद्ध शहर गुजरात हैं. जहां लोथल सिंधु घाटी सभ्यता का ही शहर आज भी स्थित हैं. यहां भी लगभग कई वर्षों तक पुर्तगालियों का राज्य था. लेकिन बाद में इसे भी पुर्तगालियों से आजाद कराया गया. पहले गुजरात और महाराष्ट्र एक ही राज्य था. लेकिन 1960 में मुंबई से अलग करके इसे एक अलग राज्य बनाया गया. पूरे देश में सबसे अधिक व्यापारिक क्षमता उद्योग और उद्यमिता के रूप में गुजरात को जाना जाता है. जहां पर भारी मात्रा में लोगों को रोजगार भी प्राप्त होता है.

क्योंकि यहां कपड़े का और हीरे का व्यापार सबसे अधिक होता है. इसीलिए इसे एक विकसित और औद्योगिक रूप से समृद्ध प्रदेश भी माना जाएगा. नवरात्रि में गरबा और डांडिया से पूरा गुजरात मगन मय हो जाता है. मकर संक्रांति में यहां पतंग बाजी का त्यौहार मनाया जाता है. दिवाली, होली के साथ-साथ कई अनेको त्योहार लोग मिलजुल कर मनाते हैं. गुजराती शुद्ध शाकाहारी होते हैं. 

यहां कई अलग-अलग व्यंजन बनाए जाते हैं. जैसे खांडवी, थेपला, ढोकला, फाफड़ा, जलेबी. अन्य राज्यों से यहां धार्मिक और मुख्य पर्यटन स्थल भी बहुत अधिक है. जैसे सोमनाथ मंदिर, द्वारका मंदिर, गिरी राष्ट्रीय उद्यान, कक्ष, स्टैचू ऑफ यूनिटी. हाल ही में कुछ दिन पहले सरदार वल्लभभाई पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा नर्मदा नदी के बीच में लगाया गया. जो पूरे विश्व में सबसे ऊंची 182 मीटर की मूर्ति है.

हरियाणा 

पूरे विश्व में भारत जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं के क्षेत्र में नाम रोशन कर रहे हैं. उसका श्रेय हरियाणा राज्य को जाएगा. क्योंकि यहां से कई खेलों के उत्कृष्ट खिलाड़ी हुए. जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना बेहतर प्रदर्शन किए हैं. जैसे कुश्ती में योगेश्वर दत्त, साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया. बॉक्सिंग के विजेंद्र सिंह प्रसिद्ध बॉक्सर रहे. जिन्होंने बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल भी प्राप्त किए थे. हॉकी और कबड्डी में भी यहां के खिलाड़ियों ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया. 

भारत का एक मुख्य राज्य जहां महाभारत का युद्ध क्षेत्र कुरुक्षेत्र स्थित है. जिसे ऐतिहासिक महत्व दिया जाता है. इसके साथ ही यहां के लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम में भी अपना मुख्य हिस्सा प्राचीन काल से ही लिया है. हरियाणवी मुख्य रूप से लोगों का व्यवसाय कृषि पर ही आधारित है. इसीलिए हरियाणा को गेहूं का कटोरा और दूध का कटोरा भी भारत में कहा जाता है. बाजरा, गेहूं, सरसे मुख्य रूप से उपजाया जाता है. कई आईटी उद्योग भी है. जैसे ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल. यहां की राजधानी पंजाब है.

हिमाचल प्रदेश 

भारत में यह अन्य देशों के लोग अगर प्रकृति के मनोरम दृश्य देखना चाहते होंगे तो वह अक्सर हिमाचल प्रदेश के शहरों में घूमने के लिए जाते हैं। जैसे कुल्लू मनाली, शिमला, डलहौजी, चंबा, कसोल, धर्मशाला. बर्फीली पहाड़ियों से गिरे हुए हरे भरे जंगल और प्रकृति का सुंदरतम दृश्य अगर देखना हो, तो आप एक बार हिमाचल प्रदेश में जरूर जाएं। क्योंकि यहां बहुत ही सुंदरत झीलें, खूबसूरत घटिया, पहाड़, खेल गतिविधियां और कई प्राचीन मंदिर है। इसीलिए इस राज्य को देवभूमि यानी कि देवताओं की भूमि माना गया हैं. 

हिमाचल प्रदेश का राजधानी शिमला है लेकिन यह गर्मियों की राजधानी है। सर्दी में धर्मशाला को राजधानी बनाया जाता है. यह हिमालय के तलहटी में बसा हुआ एक बहुत ही सुंदर राज्य है। जहां कई राजवंशों ने प्राचीन काल में राज्य किया है। जैसे चंद्र, मौर्य, गुप्त, कुलिंद वंश आदि। इसके बाद 19वीं शताब्दी के बाद अंग्रेजों का यहां पर राज्य रहा. ब्रिटिश शासन के समय हिमाचल प्रदेश का शिमला को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित हुआ था. जब भारत आजाद हुआ तो हिमाचल प्रदेश को केंद्र शासित प्रदेश 1950 में बनाया गया। लेकिन 1971 में पूर्ण राज्य का दर्जा देकर एक स्वतंत्र राज्य बनाया गया. 

यहां लोगों का मुख्य रूप से अर्थव्यवस्था बागवानी, कृषि, पर्यटन और जल विद्युत उत्पादन है। क्योंकि यहां कई अलग-अलग फल पाया जाया जाता है। जैसे से नाशपाती, आडू, खुबानी, सेब क्योंकि यह सभी फल ठंडा जलवायु में ही उत्पादित होते हैं। हर साल लाखों की संख्या में पर्यटन पर्यटक यहां के प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक स्थलों को देखने के लिए जाते हैं। इसलिए पर्यटनों से ही यहां के लोगों के अच्छी आमदनी हो जाती है.

झारखंड 

2000 में बिहार से अलग करके झारखंड राज्य बनाया गया। झार का मतलब जंगल और खंड का मतलब जमीन या भूमि होगा। इसलिए इस राज्य का मतलब जंगलों का भूमि होगा। यह अधिक मात्रा में चारों तरफ से पत्थर और जंगल से घिरा हुआ है। झारखंड में पुराने जमाने से ही आदिवासी और जनजाति समूह निवास करते हैं. यह भारत के पूर्वी भाग में स्थित है। जिसकी राजधानी रांची है। यहां का मुख्य संसाधन खनिज संसाधन है। यह लोगों का अर्थव्यवस्था का मुख्य साधन भी है 

खनन उद्योग और कृषि यहां के लोगों का मुख्य रोजगार है। कई तरह के अलग-अलग खनिज संसाधन पाए जाते हैं। जो पूरे भारत में सप्लाई होता है। जैसे कोयला, लोहा , तांबा, बाक्‍साइड, यूरेनियम कई उद्योग यहां स्थित है। जिससे लोगों को रोजगार मिलता है। टाटा स्टील और बोकारो में स्थित स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया कारखाना है। झारखंड के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप यहां पर क्लिक करें. झारखंड के बारे में पूरी जानकारी

कर्नाटक

भारत के दक्षिण में स्थित कर्नाटक राज्य अपने ऐतिहासिक स्थलों सांस्कृतिक विरासत और विविध भाषाओं समुदाय प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां उद्योग का बहुत बड़ा केंद्र बेंगलुरु हैं। जहां पर कई आईटी क्षेत्र से कंपनियों और बड़े-बड़े यूनिवर्सिटी है। जहां भारत के सभी देशों से छात्र विद्या ग्रहण करने के लिए जाते हैं।. इसीलिए इसे सिलिकॉन वैल्यू के नाम से जाना जाता है. यहां की राजधानी बेंगलुरु हैं. कर्नाटक का पहचान यहां के कला, संस्कृति, नृत्य त्योहार से है। जहां दशावतार, कथकली कर्नाटक का नृत्य पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। शास्त्रीय संगीत यहां लोग सीखने के लिए जाते हैं.

भारत में बोली जाने वाली भाषाएं

यहां जितने भी राज्य है. वहां की अलग-अलग बोली तथा भाषाएं है. यही भाषाएं अपनी स्टेट की पहचान बताती है. वहां के लोगों को बोली से ही पहचान जाते हैं कि वह कहां के रहने वाले हैं. इसीलिए कहा जाता है कि हमारा देश भारत विविधताओं से भरा हुआ हैं. क्योंकि यहां पर कई भाषाओं के लोग रहते हैं. लेकिन सबसे अधिक हिंदी भाषा बोली जाती है. यह लगभग हर राज्य के लोग बोलते और समझते हैं. इसीलिए हिंदी एक मातृभाषा के रूप में जाना जाता है. वैसे भारतीय संविधान के आठवीं अनुसूची में 22 भाषाओं को ही सम्मिलित किया गया हैं. वैसे यहां की अन्य भाषाएं हम नीचे जानते हैं

बिहार हिंदी भोजपुरी मैथिली
उत्तराखंड हिंदी
असम असमिया
आंध्र प्रदेश तेलुगू
अरुणाचल प्रदेश हिंदी और असमिया
महाराष्ट्र मराठी
गुजरात गुजराती
छत्तीसगढ़ हिंदी
हरियाणा हिंदी
पंजाबपंजाबी
गोवा कोंकणी
झारखंडहिंदी
हिमाचल प्रदेश हिंदी
कर्नाटक कन्नड़
केरल मलयालम
मणिपुरमणिपुरी
मध्य प्रदेश हिंदी
मेघालय गारो और खांसी
नागालैंड नागा
मिजोरम मिजो
उड़ीसा उड़िया
तमिलनाडु तमिल
राजस्थान हिंदी और राजस्थानी
त्रिपुरा बांग्ला
पश्चिम बंगाल बांग्ला
सिक्किमनेपाली
तेलंगाना तेलुगू
उत्तर प्रदेश हिंदी

भारत के मुख्य पर्व और त्योहार

वैसे तो हिंदुस्तान को पर्व और त्योहारों का देश कहा जाता हैं. हमारे भारत की पहचान हमारी संस्कृति सभ्यता त्योहारों से ही माना जाता है. क्योंकि हमारे यहां हर एक त्योहार को बहुत ही धूमधाम और मिलजुल कर मनाया जाता है. वैसे यहां पर खासकर होली, दिवाली, दुर्गा पूजा, गणेश चतुर्थी, रक्षाबंधन, आदि मनाया जाता हैं. लेकिन हर राज्य में अपना अलग-अलग पर्व होता हैं. जिसको वहां पर उनकी संस्कृति के अनुसार अलग तरीके से धूमधाम से मनाया जाता है.

तमिल नाडु पोंगल
केरल ओणम
होली पूरे भारत में
दिवालीपूरे भारत में
दुर्गा पूजा पश्चिम बंगाल और बिहार
बैसाखी पंजाब
छठ पुजाबिहार
गणेश चतुर्थी महाराष्ट्र और कर्नाटक
नवरात्रि गुजरात और महाराष्ट्र
मकर संक्रांति पूरे भारत में
ईद उल फितर पूरे भारत में
क्रिसमस ऑल इंडिया
रक्षाबंधनऑल इंडिया
लोहड़ी पंजाब
उगादि कर्नाटक आंध्र प्रदेश
जन्माष्टमी ऑल इंडिया
बिहूअसम
वीशुकेरल
मोहर्रम ऑल इंडिया
रामनवमीऑल इंडिया

सवाल जवाब

Q.1 भारत का दिल किसे कहा जाता हैं

Ans. मध्य प्रदेश एक ऐसा राज्य हैं जिसे उसके सांस्कृतिक विरासत समृद्धि इतिहास और धार्मिक स्थान की वजह से जाना जाता है इसलिए इसको भारत का दिल भी कहा जाता है MP में पर्यटन स्थल भी बहुत ही अधिक है. जहां लोग हर साल पर्यटन स्थलों का देखने जाते हैं.

Q2. भारत में राज्यपाल को कौन नियुक्त करता है

Ans. हर राज्यों के राज्यपाल को राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है.

Leave a Comment