Sabse Sasti Electric Car कौन हैं? आज के समय में इलेक्ट्रिक कार का डिमांड बहुत ही ज्यादा बढ़ गया है। क्योंकि दुनिया में प्रदूषण बढ़ने के कारण अब ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करने का सरकार के द्वारा भी निर्णय लिया गया है।
जिसके कारण भारत ही नहीं बल्कि अन्य देशों में भी इसका उपयोग किया जा रहा है। आज के समय में पेट्रोल, डीजल, गैस का प्राइस बढ़ने के कारण भी इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करना फायदेमंद है। क्योंकि सस्ते एवं कम प्राइस में इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीद करके कम खर्च में उपयोग किया जा सकता है।
भारत में इलेक्ट्रिक कार के बारे में लोग जानना चाहते हैं। क्योंकि यह कुछ दिन पहले से ही भारत में सक्रिय रूप से खरीदा जा रहा है। इसके पहले भारत में डीजल, पेट्रोल वाली गाड़ियां ही लोग खरीदना पसंद करते थे। यदि आप जानना चाहते हैं कि सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार कौन सी है तो आप बिल्कुल सही जगह पर है।
क्योंकि इस लेख में हम आपको सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से देने वाले हैं। आपके बजट के अनुसार पूरी जानकारी यहां नीचे दी गई है। यदि आपका बजट कम है तो आप इस पोस्ट के पढ़ने के बाद चयन कर सकते हैं।
भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार कौन सी है
सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार की बात की जाए तो कई ऐसी कार है, जो सस्ते दामों पर मिलती है। इसलिए यहां पर केवल एक सस्ती इलेक्ट्रिक कार के बारे में जानकारी देना सही नहीं है। हम नीचे सभी सस्ती इलेक्ट्रिक कार के बारे में एक-एक करके जानकारी देंगे जहां पर उस कार के फीचर्स एवं अन्य सुविधाओं के बारे में भी आपको जानकारी मिलेगा।
- सबसे सस्ता फोन कौन सा हैं
- सबसे सस्ता ऑनलाइन शॉपिंग ऐप कोन सा हैं
- हुंडई कहां की कंपनी हैं
- अमेजॉन से पैसे कैसे कमाए
- ब्लॉग से पैसे कैसे कमाए
- यूट्यूब से पैसे कैसे कमाए
आज के समय में इलेक्ट्रिक कारों का चयन सबसे ज्यादा लोग कर रहे हैं। लेकिन इसका अविष्कार आज से कई साल पहले ही हो गया था। लगभग 1890 में जापान के एक रसायनज्ञ ने किया था। इलेक्ट्रिक कार बनाने का श्रेय जापान के विलियम मॉरिसन को दिया जाता है।
इसके बाद कई इलेक्ट्रिक मोटर को बनाया गया। लेकिन बिजली के बढ़ते उपयोग के कारण कुछ समय तक इसे बनाना बंद कर दिया गया था। लेकिन कुछ सालों से पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दामों के वजह से इलेक्ट्रिक कार सबसे ज्यादा लोग उपयोग कर रहे हैं।
वैसे यह पर्यावरण की दृष्टि से भी बहुत ही बेहतर है। साथ ही पेट्रोल डीजल के बढ़ते कीमतों से भी निजात मिल सकता है। इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर सरकार के द्वारा भी कुछ सब्सिडी दिया जा रहा है। वैसे भारत में कई कंपनियों के द्वारा सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार का निर्माण किया गया है। जो कि बजट में मिल सकता है।
1. Tata nexon electric
टाटा कंपनी के द्वारा सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टाटा नेक्सॉन बनाया गया है। इस कार को अगस्त 2021 में लांच किया गया था। टाटा नेक्सॉन का कीमत लगभग 14 लाख से 16 लाख तक है। वर्तमान समय में इस इलेक्ट्रिक कार का डिमांड बहुत ही ज्यादा बढ़ गया है।
क्योंकि यह टाटा मोटर्स की बहुत ही बेहतर कार है। टाटा नेक्सॉन इलेक्ट्रिक कार में तीन तरह के वैरीअंट के कार उपलब्ध है। इस कार को अगर एक बार फुल चार्ज कर दिया जाए तो इससे लगभग 312 किलोमीटर तक का सफर किया जा सकता है।
इसके साथ ही इस कार में वाटरप्रूफ बैटरी पैक भी है। इस कार को अगर खरीदना चाहते हैं तो इस पर 8 साल का स्टैंडर्ड वारंटी मिलता है। सबसे बेहतर इस कार के बारे में यह जानकारी है कि इसको लगभग 60 मिनट में ही 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है।
2. Tata nexon EV Max
भारत में टाटा मोटर्स के द्वारा कई इलेक्ट्रिक कार लांच किए गए हैं। जिसमें एक टाटा नेक्सॉन इवी मैक्स बहुत ही बेहतर सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। इस इलेक्ट्रिक वाहन में 2 वर्जन अभी तक बनाया गया है। इसका कीमत लगभग 17 लाख से लेकर 19 या 20 लाख तक के बिच है। इस कार का स्पीड रेंज भी बहुत ही बेहतर है।
3. Tata tigor
आज के समय में टाटा मोटर्स भारत की एक बहुत ही जानी-मानी कंपनी है। जिसके द्वारा कई वाहनों का निर्माण किया जाता है। वैसे ही आज के समय में कई इलेक्ट्रिक गाड़ियों को भी टाटा कंपनी के द्वारा बनाया जा रहा है। टाटा टिगोर इलेक्ट्रिक कार को 2020 में लांच किया गया। इस कार का कीमत लगभग 12 लाख से शुरू होता है। टाटा टिगोर एक सिंगल चार्ज इलेक्ट्रिक कार है।
4. Hyundai Kona
हुंडई कंपनी के द्वारा एक बहुत ही बेहतर लग्जरी इलेक्ट्रिक कार का निर्माण किया गया। हुंडई कंपनी के द्वारा बनाई गई यह कार 2020 में मार्केट में सबसे ज्यादा चलने वाली कार थी। इस इलेक्ट्रिक कार को फुल चार्ज करने में लगभग 6 घंटे का समय लगता है।
इसे भारत में 2019 में लांच किया गया। हुंडई कोना इलेक्ट्रिक कार 165 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलती है। इसका कीमत लगभग 23 लाख से 24 लाख तक के बीच में मिल सकती हैं। हुंडई कोना इलेक्ट्रिक कार में 39.3 kWh की बैटरी उपलब्ध है।
5. Mahindra e verito
भारत में महिंद्रा कंपनी के द्वारा भी समय-समय से अलग-अलग डिजाइन में कार का निर्माण किया जाता है। महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के द्वारा महिंद्र ई वेरिटो इलेक्ट्रिक कार लॉन्च किया गया है। महिंद्रा ई वेरिटो इलेक्ट्रिक कार का कीमत लगभग 900000 से लेकर 11 लाख तक है। इसमें बेहतर बैटरी बैकअप भी मिलता है।
अगर इसका बैटरी एक बार फुल चार्ज हो जाता है तो लगभग 181 किलोमीटर तक का रेंज दे सकती है। महिंद्रा वेरिटो में 21.2 kWh की लिथियम आयन बैटरी उपलब्ध है। महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के द्वारा ई वेरिटो इलेक्ट्रिक कार को 2016 में लांच किया गया था।
6. MG ZS EV
एमजी मोटर के द्वारा एमजी जेडएस ईवी इलेक्ट्रिक कार को जनवरी 2020 में लांच किया गया। इस कार का कीमत लगभग 2000000 से लेकर 2400000 के बीच तक है। एमजी जेडएस ईवी इलेक्ट्रिक कार 340 किलोमीटर तक का रेंज देती है।
इसको KW डीसी फास्ट चार्जर से फुल चार्ज करने में लगभग 50 मिनट से भी कम का समय लगता है। इस सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को दो वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। एक Excite और Exclusive है। इसको 7.4 kw चार्जर से फुल चार्ज करने के लिए लगभग 6 से 8 घंटे तक का समय लगता है
7. PMV Eas-E
पीएमवी इलेक्ट्रिक के द्वारा भारत में सबसे पहला छोटी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च किया गया है। यह कार साइज में बहुत ही छोटा है। लेकिन बहुत ही सस्ता भी है। इसे लगभग चार लाख से शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं।
लेकिन इसे शुरू में जो 10000 ग्राहक खरीदेंगे उनके लिए यह कीमत लागू किया गया।आगे हो सकता है कि इसका कीमत बढ़ भी सकता है। यह एक बहुत ही छोटी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। जिसमें 2 बड़े लोग और एक बच्चा के बैठने की जगह बनाई गई है। इस कार को तीन वैरीअंट में बनाया गया है।
इसे अगर एक बार फुल चार्ज कर दिया जाए तो लगभग 120 से 200 किलोमीटर तक चलाई जा सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार का बैटरी भी लगभग 4 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। पीएनबी इलेक्ट्रिक कार के संस्थापक और सीईओ कल्पित पटेल है।
इलेक्ट्रिक कार के फायदे
आज के समय में इलेक्ट्रिक कार की सबसे ज्यादा मांग हो गई है। क्योंकि इलेक्ट्रिक कार को बिजली के द्वारा चार्ज करके चलाया जा सकता है। आज के समय में डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से सभी लोग परेशान है।
साथ ही पेट्रोल और डीलज वाली इकार से निकलने वाला धुंआ भी बहुत हानिकारक होता हैं। जिसके वजह से बहुत ही ज्यादा प्रदुषण भी फैलता हैं। जोकि पर्यावरण दुषित करता हैं। इसलिए इलेक्ट्रिक कार पर्यावरण की दृष्टि से और बजट की दृष्टि से बहुत ही बेहतर है इससे कई फायदे भी है।
- पेट्रोल डीजल की जरूरत नहीं होती है। जिससे पैसो की बचत होती हैं।
- इलेक्ट्रिक को चलाने के लिए सिर्फ बिजली की जरूरत हैं। जोकि हत जगह उपलब्ध होती हैं।
- इससे पर्यावरण भी सुरक्षित रहता है।
- इसमें किसी भी तरह का जीवाश्म इंधन नहीं जलाया जाता है। इसे एक चार्जर के द्वारा बैटरी चार्ज करके उपयोग किया जाता है।
- इसको मेंटेन करने में भी ज्यादा खर्च नहीं लगता है। क्योंकि इलेक्ट्रिक कार में इंजन नहीं रहता है।
- इलेक्ट्रिक कार से ध्वनि प्रदूषण भी नहीं होता है।
- इसमें किसी भी तरह का हानिकारक गैस उत्सर्जित नहीं होता है।
- इसके रखरखाव में भी बहुत ही कम खर्च होता है। इसको अगर सर्विसिंग भी कराया जाए तो बहुत ही कम पैसा लगता है।
इसे भी पढ़ें
- सबसे सस्ता फोन कौन सा हैं
- सबसे सस्ता ऑनलाइन शॉपिंग ऐप कोन सा हैं
- सबसे सस्ता कपड़ा कहां मिलता हैं
- कार का अविष्कार किसने किया
- मारुति सुजुकी कहां की कंपनी हैं
सारांश
भारत में वर्तमान समय में कई इलेक्ट्रिक कार का निर्माण किया गया हैं। जिसे मार्केट में बहुत ज्यादा डिमांड हो रहा हैं। लेकिन इस लेख में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के बारे में जानकारी दी गई है।
जिसमें कम बजट में और बेहतर चार्जेबल के साथ साथ बेहतर स्पीड वाली कई इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताया गया है। जो कि आपके बजट के अनुसार मिल सकता है। इस जानकारी से अगर किसी भी तरह का सवाल या सुझाव है तो कृपया कमेंट बॉक्स में लिखकर बता सकते हैं।
प्रियंका तिवारी ज्ञानीटेक न्यूज़ के Founder और Author हैं। इनकी शिक्षा हिंदी ऑनर्स से स्नातक तक हुई हैं, इन्हें हिंदी में बायोग्राफी, फुलफार्म, अविष्कार, Make Money , Technology, Internet & Insurence से संबंधित जानकारियो को सीखना और सिखाना पसन्द हैंं। कृपया अपना स्नेह एवं सहयोग बनाये रखें। सिखते रहे और लोगों को भी सिखाते रहें।
इनमेसे Tata nexon EV Max का Range सबसे ज्यादा है।